4 minutes ago

NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates: राजस्थान में हुए बड़े पेपर लीक के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है. नीट की ये परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था.  पिछले कुछ दिनों से नीट परीक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे. इस मामले को लेकर प्रदर्शन भी शुरू हो चुका है. इस परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच अब सीबीआई करेगी. ये पता लगाने की कोशिश हो रही है कि किस जगह से ये पेपर लीक हुआ. एनटीए की शिकायत के बाद राजस्थान SOG ने जांच शुरू की और पता लगा कि एक सैंपर पेपर में 100 से ज्यादा सवाल हूबहू थे. 

कब होगी परीक्षा?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए अब परीक्षा की नई तारीख का ऐलान करेगा. करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा. एजेंसी की तरफ से बताया गया है कि छात्रों को वही सेंटर अलॉट होंगे, जहां उन्होंने परीक्षा दी थी. एजेंसी ने कहा है कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परीक्षा को कैंसिल करने का फैसला लिया गया है. 

May 12, 2026 12:55 (IST)

NEET UG Exam 2026 Cancelled Live: छात्रों को दोबारा नहीं भरना होगा फॉर्म

एनटीए की तरफ से बताया गया है कि जिन छात्रों ने नीट की परीक्षा दी थी, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी. 

May 12, 2026 12:50 (IST)

NEET UG Exam 2026 Cancelled Live: कई कोचिंग सेंटर्स का नाम आ रहा है सामने

नीट यूजी पेपर लीक मामले में कई कोचिंग सेंटर्स का नाम भी सामने आ रहा है, जिनमें सैंपर पेपर बांटा गया था. इनके मालिकों पर भी अब कार्रवाई की जा रही है. 

May 12, 2026 12:47 (IST)

NEET UG Exam 2026 Cancelled Live: करीब 40 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

नीट यूजी पेपर लीक मामले में अब तक 40 से ज्यादा लोगों को हिरासत में या गिरफ्तार किया गया है. 

May 12, 2026 12:46 (IST)

NEET के छात्रों से भी हो रही है पूछताछ

राजस्थान एसओजी की तरफ से कुछ छात्रों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इनसे पूछताछ की जा रही है कि गेस पेपर कहां से मिला और इसका असली सोर्स क्या था. 

Advertisement
May 12, 2026 12:44 (IST)

NEET UG Exam 2026 Cancelled Live: कई लोगों की हो रही है गिरफ्तारी

नीट यूजी पेपर लीक को लेकर अब गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी हो चुका है. इस मामले में कई जगहों से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं पूछताछ भी की जा रही है. 

May 12, 2026 12:43 (IST)

नीट एग्जाम को लेकर अशोक गहलोत ने किया पोस्ट

नीट एग्जाम रद्द होने के बाद राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, NEET (UG) प्रवेश परीक्षा का रद्द होना यह दर्शाता है कि इस पेपर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी. राजस्थान की भाजपा सरकार ने जानबूझकर दो सप्ताह तक इसे छिपाने की कोशिश की और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द कर और सीबीआई को जांच सौंपकर युवाओं के हित में एक साहसिक निर्णय लिया है. 

Advertisement
May 12, 2026 12:41 (IST)

नीट यूजी को लेकर कांग्रेस कर रही है प्रदर्शन

नीट यूजी एग्जाम रद्द होने के बाद कांग्रेस ने सरकार और एनटीए को घेरना शुरू कर दिया है. दिल्ली में इसे लेकर प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं. 

May 12, 2026 12:40 (IST)

गेस पेपर से मिले थे 100 से ज्यादा सवाल

नीट यूजी एग्जाम से ठीक पहले राजस्थान में एक सैंपल पेपर बांटा गया था, इसमें 100 से ज्यादा सवालों के हूबहू आंसर दिए गए थे. इसके बाद से ही बवाल शुरू हुआ और अब एग्जाम को कैंसिल कर दिया गया है. 

May 12, 2026 12:33 (IST)

नीट यूजी पेपर लीक की जांच करेगी सीबीआई

नीट यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. अब इस मामले को लेकर सीबीआई जांच शुरू हो गई है. 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | PM Modi On Gold: पीएम मोदी की अपील से सोना सस्ता? | Mic On Hai
Topics mentioned in this article