'एक्टिंग जैसे हुनर में आयुसीमा होना मनमाना लगता है'... NSD के थिएटर कोर्स में ऐज लिमिट पर HC ने लगाई रोक

NSD Theatre Course: दिल्ली हाई कोर्ट ने NSD के थिएटर कोर्स के लिए 'अधिकतम उम्र सीमा' पर रोक लगाई है, साथ ही याचिका दायर करने वालों को आवेदन की इजाजत दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
NSD Theatre Course

NSD Theatre Course: एक्टिंग सीखने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आई है. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के डिप्लोमा कोर्स के लिए तय आयुसीमा को दिल्ली हाईकोर्ट ने खत्म कर दिया है. हाई कोर्ट ने NSD की तरफ से तीन साल के डिप्लोमा कोर्स के लिए तय की गई 30 साल की अधिकतम उम्र सीमा पर रोक लगाई है. इसके साथ ही कोर्ट ने उन लोगों को भी आवेदन करने की इजाजत दे दी है, जिन्होंने इसके खिलाफ याचिका दायर की थी, चाहे उनकी उम्र कितनी भी हो. यानी अब किसी भी उम्र के लोग इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

हाईकोर्ट ने क्या कहा?

जस्टिस जसमीत सिंह की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए ये फैसला दिया है.उन्होंने शुरुआती सुनवाई के बाद कहा कि एक्टिंग जैसे 'हुनर' (टैलेंट) पर आधारित क्षेत्र में उम्र की सीमा तय करना पहली नजर में मनमाना लगता है. कोर्ट ने माना कि उम्र की ऐसी पाबंदी संविधान के अनुच्छेद 14, 19(1)(g) और 21 के तहत मिले मौलिक अधिकारों का उल्लंघन कर सकती है.

42 साल के शख्स ने दायर की थी याचिका

याचिकाकर्ताओं की तरफ से वकील विवेक गुरनानी ने कोर्ट को बताया कि NSD ने 1 जुलाई 2026 तक अधिकतम 30 साल की उम्र तय की थी. याचिका दायर करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 34 और 42 साल है. उनके पास योग्यता और अनुभव तो है, लेकिन सिर्फ उम्र की वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया था. 

याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि एक्टिंग और थिएटर ऐसे विषय हैं, जिन्हें जीवन के किसी भी पड़ाव पर सीखा और सुधारा जा सकता है. कोर्ट ने कहा कि ऐसी सख्त उम्र सीमा का कोर्स के उद्देश्य (हुनर को निखारना) से कोई तार्किक संबंध नहीं दिखता.

Advertisement

आयुसीमा पर अंतरिम रोक

हाईकोर्ट की तरफ से आयुसीमा पर फिलहाल अंतरिम रोक लगाई गई है. साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया कि याचिकाकर्ताओं को उनकी उम्र की परवाह किए बिना आवेदन करने और प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी जाए. यानी अब 30 साल से ज्यादा उम्र के याचिकाकर्ता एक्टिंग कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

फर्जीवाड़े से खाली हुई MBBS सीट अब नहीं होगी बर्बाद, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Featured Video Of The Day
Bengal में 90 लाख से ज्यादा Voters के नाम कट गए! EC की फाइनल लिस्ट जारी, TMC में हड़कंप | BREAKING