NIFT एंट्रेंस एग्जाम 2026 आज, 100 से ज्यादा शहरों में होगा आयोजन

यूजी और पीजी कार्यक्रमों के लिए निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 आज आयोजित हो रही है. NIFT एंट्रेंस एग्जाम 102 शहरों में अलग-अलग सेंटर्स पर होगा. NIFT स्टेज 1 GAT कंप्यूटर-बेस्ड मोड में होगा और NIFT CAT पेपर-बेस्ड मोड में होगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
NIFT UG और PG के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8 बजे है। गेट 9:30 बजे बंद हो जाएंगे.

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NIFTEE) आज यानी 8 फरवरी को देश के 102 शहरों में हो रहा है. ये पेपर दो शिफ्टों में होगा. जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT) कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट होगा जो सुबह 10 बजे शुरू होगा. जबकि क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट (CAT) पेन और पेपर से होगा जो दोपहर 3 बजे शुरू होगा. इस एग्जाम के जरिए UG और PG में दाखिला मिलेगा. एग्जाम सेंटर पर रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8 बजे है. गेट 9:30 बजे बंद हो जाएंगे. इसलिए समय पर आज अपने सेंटर पर पहुंच जाएं.

परीक्षा से जुड़ी जानकारी-

बैचलर ऑफ डिज़ाइन (B.Des)-GAT: सुबह 10:00 बजे – दोपहर 12:00 बजेCAT: दोपहर 03:00 बजे – शाम 06:00 बजे
बैचलर ऑफ डिज़ाइन (NLEA)GAT: सुबह 10:00 बजे – दोपहर 12:00 बजे
बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (B.F.Tech)GAT: सुबह 10:00 बजे – दोपहर 01:00 बजे
बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NLEA)GAT: सुबह 10:00 बजे – दोपहर 01:00 बजे
बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी + बैचलर ऑफ डिज़ाइनGAT: सुबह 10:00 बजे – दोपहर 01:00 बजेCAT: दोपहर 03:00 बजे – शाम 06:00 बजे
मास्टर ऑफ डिज़ाइन (M.Des)GAT: सुबह 10:00 बजे – दोपहर 12:00 बजेCAT: दोपहर 03:00 बजे – शाम 06:00 बजे
मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट (MFM)GAT: सुबह 10:00 बजे – दोपहर 01:00 बजे
मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट + मास्टर ऑफ डिज़ाइनGAT: सुबह 10:00 बजे – दोपहर 01:00 बजेCAT: दोपहर 03:00 बजे – शाम 06:00 बजे
मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (M.F.Tech)GAT: सुबह 10:00 बजे – दोपहर 01:00 बजे

जो उम्मीदवार आज ये एग्जाम देने जा रहे हैं वो एग्जाम सेंटर पर नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट्स साथ लेकर जरूर जाएं

  •  NIFTEE 2026 एडमिट कार्ड, NTA की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर लें अगर अभी तक न किया होगा.
  •  दो पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो.ये फोटो वही होनी चाहिए जो ऑनलाइन एप्लीकेशन में अपलोड की होगी.
  • कोई भी पहचान पत्र- जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर ID.
Featured Video Of The Day
Hindurashtra: कौन परिभाषित करेगा हिंदू राष्ट्र? धर्म, संस्कृति या राजनीति? | RSS | PM Modi | Yogi