NEET UG से पहले छात्रों को मिल सकती है बड़ी राहत, MBBS सीटों में होगी बंपर बढ़ोतरी

Medical College: NEET UG के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सरकार ने मेडिकल कॉलेज और MBBS सीटों से जुड़े नियम आसान कर दिए हैं, जिससे अब सीटें बढ़ेंगी और ज्यादा छात्रों को मौका मिलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
NEET PG एग्जाम से पहले बड़ी खुशखबरी

Neet Ug Mbbs Seats Big Update: NEET UG की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ये खबर सच में राहत देने वाली है. सरकार ने मेडिकल एजुकेशन से जुड़े कुछ बड़े नियमों में बदलाव किया है, जिससे अब MBBS सीटों की संख्या बढ़ने की पूरी उम्मीद है. अब तक सीटों की कमी और ज्यादा कॉम्पिटिशन की वजह से कई छात्रों का सपना अधूरा रह जाता था, लेकिन अब हालात बदल सकते हैं. नए नियमों से न सिर्फ नए मेडिकल कॉलेज खोलना आसान होगा, बल्कि पुराने कॉलेज भी अपनी सीटें बढ़ा सकेंगे. यानी आने वाले समय में ज्यादा छात्रों को डॉक्टर बनने का मौका मिल सकता है.

सीट लिमिट हटने से बड़ा फायदा

सबसे बड़ा बदलाव ये है कि अब MBBS सीटों की 150 वाली लिमिट हटा दी गई है. पहले कोई भी मेडिकल कॉलेज 150 सीटों तक ही सीमित रहता था, लेकिन अब कॉलेज अपनी सुविधा के हिसाब से सीटें बढ़ा सकते हैं. नए कॉलेज सीधे 200 या 250 सीटों के साथ भी शुरू हो सकते हैं. इससे कुल सीटों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

दूरी के नियम हुए आसान

सरकार ने कॉलेज और अस्पताल के बीच दूरी के नियम भी आसान कर दिए हैं. अब मैदान इलाकों में ये दूरी 10 किलोमीटर तक हो सकती है और पहाड़ी इलाकों में 15 किलोमीटर तक की अनुमति है. पहले ये नियम काफी सख्त थे, जिससे छोटे शहरों में कॉलेज खोलना मुश्किल होता था. अब ये काम आसान हो जाएगा.

आबादी वाला नियम खत्म

पहले 10 लाख आबादी पर 100 MBBS सीटों का नियम लागू था. अब इसे हटा दिया गया है. इससे राज्यों को ज्यादा आजादी मिलेगी और वो अपनी जरूरत के हिसाब से कॉलेज और सीटें बढ़ा पाएंगे. जहां डिमांड ज्यादा है, वहां अब तेजी से नए कॉलेज खुल सकते हैं.

क्यों जरूरी थे ये बदलाव

Advertisement

मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए पहले बहुत ज्यादा जमीन और कई सख्त शर्तें होती थीं. शहरों में जगह की कमी भी बड़ी समस्या थी. नए नियम आने के बाद ये दिक्कतें काफी हद तक कम हो जाएंगी. इससे मेडिकल एजुकेशन की ग्रोथ होगी और हेल्थ सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी. सबसे बड़ा फायदा छात्रों को होगा, क्योंकि उनके पास अब ज्यादा ऑप्शन होंगे.

ये भी पढ़ें - पढ़ाई के समय किसी टॉपिक या फॉमूर्ला को याद करने के तरीके, छोड़ देंगे रट्टा मारना

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Elections 2026: Yogi के 'सिंघम" को Mamata के 'पुष्पा' का चैलेंज| BJP | TMC