NEET UG 2026 Admit Card Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड हासिल करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करना होगा. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देशों लिखेंगे होंगे. बता दें इस साल NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई, 2026 को होने जा रही है. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. इस परीक्षा का आयोजन भारत के कई शहरों में किया जा रहा है और 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवार इस परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं.
अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आ रही है वो NTA हेल्पलाइन से संपर्क कर सकता. इसके अलावा NTA को ईमेल भी कर सकता है. NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड पर लिखेगे सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा केंद्र में सारे नियमों का पालन करें.
NEET UG 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी-
- परीक्षा कब होगी: 3 मई 2026 (रविवार)
- परीक्षा का समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक, ये परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी.
- परीक्षा का मोड: ऑफलाइन पेन और पेपर मोड में होगी
NTA ने उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी है कि वे ताज़ा अपडेट और घोषणाओं के लिए NTA और NEET की आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से देखते रहें. NEET UG पूरे भारत में अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए मुख्य प्रवेश परीक्षा है.
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल neet.nta.nic.in पर जाएं.
- यहां पर "Candidate Activity" सेक्शन के तहत, "Admit Card for NEET (UG) – 2026" लिखा हुआ मिलेगा. इसपर क्लिक करें.
- अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें.
- स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन डालें.
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड कर लें.