'भगवान की दी गई तलवार इस्तेमाल करते थे राजा', NCERT की किताब में शिवाजी महाराज का भी जिक्र

NCERT Class 9 Social Science Book: NCERT की नई किताब में इस बार तमाम चीजों को जोड़ा गया है. इसमें बताया गया है कि युद्ध में जाने से पहले राजा कैसे देवियों की पूजा करते थे. इसके अलावा उन महिला शासकों का जिक्र भी किताब में किया गया है, जिन्हें ज्यादातर लोग भूल चुके हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
NCERT की किताब में भारतीय राजाओं का जिक्र

NCERT ने एक दिन पहले कक्षा 9 की नई सोशल साइस की बुक जारी की थी. इसके जारी होते ही एक बार फिर कई चीजें सामने आईं हैं और उन्हें लेकर खूब चर्चा भी हो रही है. इस बार किताब में . के इस्तेमाल की गई तलवारों का जिक्र किया गया है. इसमें कहा गया है कि राजा जो तलवार इस्तेमाल करते थे, वो उन्हें देवियों से मिली थीं. 'अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी- इंडिया एंड बियॉन्ड (पार्ट 2)' में शामिल बाकी चैप्टर्स को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है. ये किताब नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के कई महीने बाद जारी की गई है. किताब का पहला पार्ट जून में जारी किया गया था. 

इस चैप्टर में है राजाओं का जिक्र

9वीं की किताब के 'रेजिस्टेंस एंड रेजिलिएंस' नाम के चैप्टर में एक डोंट मिस आउट कॉलम लिखा गया है. इस कॉलम में लिखा है, "भारत में देवी पूजा की एक बहुत पुरानी परंपरा रही है. युद्ध के समय रक्षक के रूप में काली, दुर्गा, भवानी और शक्ति के अन्य रूपों का आह्वान किया जाता था. माना जाता है कि बस्तर के राजा अन्नमराजा को उनकी तलवार माणिक्यदेवी (दंतेश्वरी) से मिली थी, जबकि विजयनगर के कुमार कंपन के बारे में माना जाता है कि उन्होंने मदुरै में सल्तनत की सेना के खिलाफ देवी की दी गई तलवार का इस्तेमाल किया था. इसी तरह, पारंपरिक रूप से ये भी माना जाता है कि शिवाजी महाराज को देवी तुलजा भवानी से तलवार मिली थी."

इन लोगों ने किया मुगलों से सामना

सोशल साइंस की इस किताब में हिस्ट्री वाले चैप्टर में बताया गया है कि कैसे भारतीय उपमहाद्वीप पर लगातार हमले किए गए. युद्ध को लेकर तमाम तरह की जानकारी इसमें दी गई है. इसमें बताया गया है कि कैसे अहोम साम्राज्य, राजपूतों, मराठों, सिखों और जाटों ने मुगलों का पूरी ताकत के साथ सामना किया. इसमें धार्मिक कारणों के चलते हुए हमलों का भी जिक्र किया गया है. 

महिला शासकों का भी जिक्र

NCERT की नई किताब में उन भारतीय महिला शासकों का भी जिक्र है, जिनके बारे में लोग काफी कम जानते हैं.  इसमें चालुक्य वंश की रानी नायकी देवी से लेकर उल्लाल की रानी अब्बक्का चौटा तक की कहानी बताई गई है. रानी नायकी देवी को 1178 में माउंट आबू के पास कसहारा में मुहम्मद गोरी को हराने के लिए जाना जाता है. वहीं  रानी अब्बक्का चौटा ने 1525 से 1570 तक कर्नाटक के उल्लाल पर राज किया था, उन्होंने पुर्तगाली नौसेना को बहादुरी से हराया था. इसके अलावा किताब में दिल्ली सल्तनत का विरोध करने के लिए कागती वंश की रानी रुद्रमा देवी का नाम भी शामिल है.

Advertisement

ये भी पढ़ें - मुगलों के खिलाफ सिखों ने क्यों खोला था मोर्चा, NCERT की नई किताब में सिख गुरुओं की शहादत का जिक्र

Featured Video Of The Day
ज्योति सुरेखा वेन्नम ने खोला गोल्ड मेडल का राज, कहा, "आत्मविश्वास और टीमवर्क ने दिलाई जीत"
Topics mentioned in this article
NCERT Class 9 Social Science Book
Ncert Class 9 Social Science Book 2026-27
Shivaji Maharaj
NCERT Book In News