NCERT New Class 9 Textbooks: 6 अप्रैल से शुरू होगा लाइव वेबिनार, जानें नई किताबों में क्या है खास

NCERT Textbooks Live Webinar : 6 अप्रैल से शुरू हो रहे एनसीआरटी लाइव वेबिनार में जानें नया सिलेबस और पढ़ाई का तरीका. किताबें 10-15 अप्रैल तक होंगी अवलेबल.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शिक्षा जगत के लिए एक और बड़ी खबर यह है कि शिक्षा मंत्रालय ने NCERT को 'डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी' का दर्जा दे दिया है.

NCERT New Class 9 Textbooks : स्कूली शिक्षा में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) कक्षा 9 के लिए नई पाठ्यपुस्तकें पेश करने जा रहा है. इन किताबों को पेश करने से पहले NCERT एक स्पेशल लाइव वेबिनार सीरीज आयोजित कर रहा है, जो 6 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलेगी. यह वेबिनार सीरीज टीचर्स, पेरेंट्स और स्टूडेंट्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें बताया जाएगा कि नई किताबें पुराने सिलेबस से कितनी अलग हैं और इन्हें पढ़ाने का नया तरीका क्या होगा.

NCERT New Class 9 Textbooks : वेबिनार का शेड्यूल और समय

डेट : 6 अप्रैल से 20 अप्रैल, 2026 तक (रोजाना)

टाइमिंग : सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक.

सब्जेक्ट : मैथ्स, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान के साथ-साथ कला शिक्षा, कौशल शिक्षा और शारीरिक शिक्षा भी शामिल होंगे.

NCERT New Class 9 Textbooks live webinar : किताबें कब तक मिलेंगी?

NCERT के अनुसार, कक्षा 9 की नई किताबें 10 से 15 अप्रैल के बीच बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद है. ये किताबें नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन (NCF-SE) 2023 के अनुरूप तैयार की गई हैं.

कहां देख सकते हैं लाइव सेशन?

आप घर बैठे इन प्लेटफॉर्म्स पर वेबिनार देख सकते हैं और विशेषज्ञों से सवाल भी पूछ सकते हैं:

NCERT का आधिकारिक यूट्यूब चैनल.

PM eVIDYA के DTH टीवी चैनल्स.

PM eVIDYA मोबाइल ऐप (Android और iOS).

NCERT को मिला 'डीम्ड यूनिवर्सिटी' का दर्जा

शिक्षा जगत के लिए एक और बड़ी खबर यह है कि शिक्षा मंत्रालय ने NCERT को 'डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी' का दर्जा दे दिया है. अब NCERT दिल्ली मुख्यालय समेत अपने सभी 6 संस्थानों में स्वतंत्र रूप से डिप्लोमा से लेकर डॉक्टरल (Ph.D) लेवल तक के डिग्री प्रोग्राम शुरू कर सकेगा.

यह भी पढ़ें- NCERT को यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने से स्टूडेंट्स को क्या फायदा, जानिए

Featured Video Of The Day
Assam Elections | 'Zubeen Garg को न्याय, Himanta पर कार्रवाई' बारिश के बीच Gaurav Gogoi EXCLUSIVE