Rajasthan 12th Topper 2026 : नव्या मीणा और खुशी चौधरी ने बढ़ाया रेनवाल का मान, 12वीं में रचा इतिहास

नव्या मीणा (99.60%) ने 12वीं बोर्ड में टॉप कर रचा इतिहास. जानें लूणियावास स्कूल की सफलता की कहानी, जहां 19 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षक बीरबल सिंह को दिया जा रहा है.

Rajasthan 12th Topper 2026 : कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों और गुरु का मार्गदर्शन सही हो, तो सरकारी स्कूलों के बच्चे भी आसमान छू सकते हैं. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है रेनवाल क्षेत्र के लूणियावास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने. इस वर्ष के 12वीं कक्षा के परिणामों में इस स्कूल ने न केवल सफलता के झंडे गाड़े हैं, बल्कि प्रदेश स्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर इतिहास रच दिया है.

प्रदेश की नई 'रोल मॉडल'

इस साल की सबसे बड़ी खबर लूणियावास की लाडली नव्या मीणा रही हैं. नव्या ने 99.60% नंबर लाकर स्टेट लेवल पर टॉप किया है. उनकी इस अचीवमेंट ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी सुख-सुविधा की मोहताज नहीं होती. वहीं, इसी स्कूल की होनहार छात्रा खुशी चौधरी ने भी कमाल कर दिखाया. खुशी ने 99.40% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है. 

रिजल्ट में स्कूल का दबदबा: 47 छात्र फर्स्ट डिवीजन

  • यह परिणाम केवल दो छात्राओं तक सीमित नहीं था. स्कूल का ओवरऑल प्रदर्शन किसी नामी प्राइवेट स्कूल को भी पीछे छोड़ने वाला रहा:
  • प्रथम श्रेणी: कुल 47 विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल की.
  • 90% क्लब: 19 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया.

बीरबल सिंह: सफलता के पीछे के 'चाणक्य'

इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षक बीरबल सिंह को दिया जा रहा है. ग्रामीणों और विद्यार्थियों के अनुसार, बीरबल सिंह ने न केवल पाठ्यक्रम को पूरा कराया, बल्कि छात्रों के मानसिक मनोबल को भी हमेशा ऊंचा रखा. उन्हें इस स्वर्णिम सफलता का मुख्य सूत्रधार माना जा रहा है. उनकी मेहनत और रणनीति का ही नतीजा है कि आज लूणियावास स्कूल की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है.

क्षेत्र में जश्न का माहौल

परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर और गांव में जश्न का माहौल बन गया. समाजसेवी रामपाल ने मौके पर पहुंचकर मेधावी छात्राओं का मुंह मीठा कराया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
योगी की मां को अपशब्द कहने वाले मौलाना की बिगड़ी चाल, लंगड़ाते हुए मांगी माफी