MPPSC SET 2026 प्रोविजनल आंसर की जल्द होगी जारी, यहां देखें एग्जाम से जुड़ी हर डिटेल्स

MPPSC SET 2026 Provisional Answer Key: MPSET की परीक्षा 1 मार्च को राज्य भर में आयोजित की गई  थी. परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित हुई थी जो कि दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक की थी. 1 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने ये परीक्षा दी थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
MPPSC SET 2026 Provisional Answer Key: MPSET (मध्य प्रदेश स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट) एक स्टेट-लेवल एग्जाम होता है.

MPPSC SET 2026 Provisional Answer Key: मध्य प्रदेश स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (MPSET) 2026 की प्रोविजनल आंसर की जल्द ही जारी की जा सकती है. मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) ही और से MPSET 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी. प्रोविजनल आंसर की को MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगा.  प्रोविजनल आंसर की की मदद से उम्मीदवार इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके अंक कितने आने वाले हैं. वहीं अगर किसी सवाल का उत्तर प्रोविजनल आंसर की में सही नहीं लगता है, तो उम्मीदवार इसको लेकर आपत्ति भी दर्ज करवा सकते हैं.  

कब हुई थी परीक्षा

MPSET की परीक्षा 1 मार्च को राज्य भर में आयोजित की गई  थी. परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित हुई थी जो कि दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक की थी. 1 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने ये परीक्षा की थी. इन उम्मीदवारों को अब नतीजों का इंतजार है. कमीशन की और से प्रोविजनल आंसर की एग्जाम आमतौर पर एग्जाम के एक या दो हफ्ते बाद जारी कर दी जाती हैं. MP SET 2026 की प्रोविजनल आंसर की 1 मार्च की एग्जाम की तारीख के तुरंत बाद जारी होने की उम्मीद है. वहीं रिजल्ट जारी होने से कुछ दिन पहले फाइनल आंसर की जारी की जाती है. 

  1. MP SET 2026 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 25 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था.
  2. और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2026 तक थी.

MPSET (मध्य प्रदेश स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट) एक स्टेट-लेवल एग्जाम होता है. जो कि मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन आयोजित करवाता है. यह पेपर मध्य प्रदेश की अलग-अलग यूनिवर्सिटी और कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर चुने जाने वाले कैंडिडेट की एलिजिबिलिटी को टेस्ट करता है. इसमें दो पेपर होते हैं. टीचिंग और रिसर्च एप्टीट्यूड पर जनरल पेपर और कैंडिडेट के चुने हुए सब्जेक्ट पर आधारित सब्जेक्ट-स्पेसिफिक पेपर. सफल कैंडिडेट राज्य के यूनिवर्सिटी और कॉलेज में पढ़ाने का मौका मिलता है.

Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026: What steps are political parties taking on child marriage?