MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी, हर साल की तरह इस बार भी लड़कियां लड़कों से आगे, जानिए दोनों के बीच का अंतर

MP Board Result Girl vs Boys 2026 : एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. आइए जानते हैं लड़कों के मुकाबले लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज कितना ज्यादा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
इस बार एमपी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है.

MPBSE MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं और हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मार ली है. मेरिट लिस्ट में भी लड़कियों का दबदबा साफ नजर आया है. करीब 16 लाख छात्र-छात्राओं ने इस बार परीक्षा दी थी, जिनकी मेहनत का फैसला अब सामने आ चुका है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  नतीजों का ऐलान किया और छात्रों को बधाई दी. रिजल्ट आते ही हर तरफ हलचल तेज हो गई है और छात्र अपने नंबर देखने में जुट गए हैं. चलिए अब नजर डालते हैं कैसा रहा इस साल का परीक्षा परिणाम.

लड़कियां vs लड़के, किसका रहा दबदबा

हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मार ली है और लगातार बेहतर प्रदर्शन की अपनी परंपरा को जारी रखा है. मेरिट लिस्ट में भी लड़कियों का दबदबा साफ नजर आ रहा है, जहां उनकी संख्या लड़कों से ज्यादा दिखाई दे रही है. नतीजों की बात करें तो लड़कियों का परीक्षा परिणाम भी लड़कों से बेहतर रहा है और पास प्रतिशत में भी उन्होंने बढ़त बनाई है. इससे साफ हो जाता है कि इस बार भी बेटियों ने अपनी मेहनत से सबको पीछे छोड़ दिया है.

10वीं में लड़के लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज

10वीं में 73.4% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. इनमें 70.31 प्रतिशत छात्र और 77.52 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं.  जिसमें कुल 235 छात्राओं और 143 छात्रों ने टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है. पूरा प्रेदेश टॉप करने वाली में प्रतिभा सिंह सोलंकी हैं, जिन्होंने 500 में से 499 अंक लाकर सबको चौंका दिया है. 

12 वीं में लड़के लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज

इस साल 12वीं में कुल 76.01 छात्र पास हुए हैं, जिसमें 72.39 प्रतिशत छात्र और 79.41 प्रतिशत छात्राएं शामिल हैं. यानी बेटियों ने 12वीं में भी बाजी मारी है. आपको बता दें कि इस साल भी टॉप करने वाली लिस्ट लड़कियां ही शामिल हैं. खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने 500 में से 494 अंक हासिल करके पहला स्थान प्राप्त किया है. 

Advertisement

पिछले साल के मुकाबले कैसा रहा रिजल्ट

इस बार एमपी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है. पिछले साल जहां हायर सेकेंडरी में 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे, वहीं इस बार 12वीं में कुल 76.01 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं और 10वीं का रिजल्ट  73.4% रहा. 

पिछले साल भी दोनों टॉपर्स लड़कियां

अगर पिछले साल यानी 2025 की बात करें तो एमपी बोर्ड 10वीं में कुल पास प्रतिशत 76.22% रहा था. लड़कों का पास प्रतिशत 73.21% और लड़कियों का 79.27% था. वहीं 12वीं में कुल पास प्रतिशत 74.48% रहा था. लड़कों का पास प्रतिशत 71.37% और लड़कियों का 77.55% था. मेरिट लिस्ट में भी लड़कियों का दबदबा देखने को मिला था. 12वीं की मेरिट में सतना की प्रियम द्विवेदी ने 500 में से 492 अंक हासिल कर पहला स्थान पाया था. वहीं 10वीं की मेरिट में सिंगरौली की प्रज्ञा जयसवाल ने पूरे 500 में 500 अंक लाकर टॉप किया था.

Advertisement

कैसे चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट देखने के लिए छात्र एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं.
  • वहां 10वीं या 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर डालें. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें या स्क्रीनशॉट लेकर अपने पास रख लें.

NDTV पर ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट 

  • एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  • MP Board Class 10/12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करते ही एमपी बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

रिजल्ट का पूरा पीडीएफ यहां देखें

MP BOARD 12 by subhashinitripathi93

Featured Video Of The Day
CCTV, रिसॉर्ट और 78 चैट्स, TCS धर्मांतरण मामले के खुलासे हिला देंगे