MP College Admissions 2026 : मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए सरकारी, सहायता प्राप्त (Aided) और प्राइवेट कॉलेजों में ऑनलाइन एडमिशन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. एडमिशन का पूरा प्रोसेस ऑनलाइन मोड में होगा और छात्र ऑफिशियल पोर्टल epravesh.highereducation.mp.gov.in, मोबाइल ऐप या कियोस्क सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे.
UG और PG एडमिशन की शुरुआत
जारी शेड्यूल के अनुसार, अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्स जैसे BA, BCom और BSc में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन 1 मई 2026 से शुरू होकर 15 मई तक चलेगा. जबकि पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्स MA, MCom और MSc के लिए रजिस्ट्रेशन 2 मई से शुरू होंगे और 15 मई तक चलेंगे. इसके अलावा BA LLB और BCom LLB जैसे इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स भी इसी प्रोसेस से एडमिशन के लिए आवेदन किया जाएगा.
पहले राउंड का प्रोसेस
UG एडमिशन के पहले राउंड में डॉक्युमेंट्स का वेरिफिकेशन 2 मई से 16 मई तक किया जाएगा. इसके बाद 20 मई को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी. चयनित छात्रों को 20 मई से 26 मई के बीच फीस जमा करनी होगी. PG कोर्स के लिए डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन 4 मई से 16 मई तक होगा. इसकी पहली मेरिट लिस्ट 21 मई को आएगी और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 से 26 मई होगी.
दूसरे राउंड का शेड्यूल
दूसरे राउंड में UG और PG दोनों के लिए रजिस्ट्रेशन 28 मई से 3 जून तक होगा. डॉक्युमेंट्स की जांच 4 जून तक पूरी की जाएगी. UG की मेरिट लिस्ट 7 जून और PG की 8 जून को जारी होगी. फीस जमा करने की आखिरी तारीख 13 जून तय की गई है.
प्रोफेशनल कोर्स का एडमिशन शेड्यूल
BEd, MEd, BPEd और MPEd जैसे प्रोफेशनल कोर्स के लिए भी दो राउंड का एडमिशन प्रोसेस होगा. पहले राउंड में रजिस्ट्रेशन 2 मई से 14 मई तक चलेगा और सीट अलॉटमेंट 20 मई को होगा. फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 मई है. इस बीच दूसरा राउंड 28 मई से 13 जून तक चलेगा.
सब्जेक्ट बदलने के लिए इंटरव्यू
UG और PG कोर्स में सब्जेक्ट बदलने वाले छात्रों को वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा, जो 27 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं. अधिकारियों ने छात्रों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से पोर्टल चेक करते रहें ताकि किसी भी अपडेट से चूक न जाएं.
CBSE 12वीं रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानिए क्या है नया ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम