Madhya Pradesh Board Second Exam Timetable 2026 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कल्सा 10th और 12th की दूसरी परीक्षा 2026 की तारीखें घोषित तक दी है. अब छात्र पूरा शेड्यूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं , साथ ही पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं.
10 वीं की परीक्षा तारीखबोर्ड द्वारा जारी टाइमटेबल के अनुसार, कक्षा 10 (हाई स्कूल) की दूसरी परीक्षाएं 7 मई से 19 मई, 2026 के बीच सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी.
12 वीं की परीक्षा तारीख
वहीं, कक्षा 12 (हायर सेकेंडरी) की दूसरी परीक्षाएं 7 मई से शुरू होकर 25 मई, 2026 को समाप्त होंगी. 12वीं की भी परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी.
प्रैक्टिकल परीक्षा का भी शेड्यूल किया जारीबोर्ड ने इसी अवधि के दौरान प्रैक्टिकल परीक्षाओं का भी शेड्यूल तय किया है, और प्रैक्टिकल विषयों की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को अपनी प्रैक्टिकल परीक्षाओं की सटीक तारीख और समय जानने के लिए अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों से संपर्क करना होगा
पूरा टाइमटेबल देखने के लिए यहां क्लिक करें