MP Board Result 2026 OUT: जिलों की जंग में झाबुआ और अनूपपुर ने मारी बाजी, यहां का पासिंग पर्सेंटेज सबसे ज्यादा

MP Board Result 2026 जारी हुआ. जानें आपके जिले का प्रदर्शन कैसा रहा? कौन सा जिला बना टॉपर और कहां हुई चूक. जिलों की पूरी मेरिट लिस्ट यहां देखें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कई ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों और शहरी सेंटर्स को कड़ी टक्कर दी है.

MP Board Result 2026 OUT :मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल का रिजल्ट केवल अंकों की कहानी नहीं है, बल्कि मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बीच शिक्षा के स्तर की एक बड़ी तस्वीर भी पेश करता है. हर साल की तरह इस बार भी यह देखना दिलचस्प रहा कि क्या बड़े शहरों (इंदौर-भोपाल) ने दबदबा बनाया या फिर छोटे जिलों के बच्चों ने बाजी मार ली.

जिलों का रिपोर्ट कार्ड: कैसा रहा प्रदर्शन?

बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल झबुआ और अनुपपुर जिले ने प्रदेश भर में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है. यहां के छात्रों का पास प्रतिशत सबसे अधिक रहा. 

शहर बनाम गांव: कहां के बच्चे रहे आगे?

पिछले कुछ सालों का ट्रेंड इस बार भी देखने को मिला है. कई ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों और शहरी सेंटर्स को कड़ी टक्कर दी है. खास तौर पर छात्राओं ने कई जिलों में छात्रों के मुकाबले बेहतर पास प्रतिशत दर्ज किया है, जो महिला शिक्षा की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है.

अपना जिला वाइज रिजल्ट यहां देखें - District Wise Merit List

12 वीं का टॉपर जिला

सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला जिले में झबुआ  पहले नंबर पर है यहां नियमित विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 93.23% और प्राइवेट विद्यार्थियों का 41.86% रहा. जबकि दूसरे स्थान पर अनूपपुर जिला है.  यहां नियमित विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 93.04% और प्राइवेट विद्यार्थियों का 36.72% रहा। इसके अलावा नरसिंहपुर जिला तीसरे स्थान पर रहा. यहां नियमित विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 92.62% और प्राइवेट विद्यार्थियों का 59.93% रहा.

Advertisement

10 वीं का टॉपर जिला

सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला जिले में अनुपपुर है. यहां नियमित विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 93.85% और प्राइवेट विद्यार्थियों का 60.43% रहा. दूसरे स्थान पर अलिराज पुर यहां नियमित विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 92.14% और प्राइवेट विद्यार्थियों का 52.01% रहा. तीसरे स्थान नरसिंह पुर जिला है. यहां के नियमित विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 91.21% और प्राइवेट विद्यार्थियों का 61.23 % रहा

यह भी पढ़ें-MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: कल 11 बजे सीएम डॉ. मोहन यादव रिजल्ट करेंगे जारी, बोर्ड ने किया कंफर्म

Advertisement
Featured Video Of The Day
Nashik TCS Case: मल्टीनेशनल IT कंपनी में धर्मांतरण का खेल, अबतक 8 गिरफ्तार | BREAKING NEWS