20 days ago

RSKMP Class 5, 8 Results Releasing Out at rskmp.in LIVE: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) ने कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. लाखों छात्र इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक चली थीं, वहीं 8वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी को खत्म हुई थीं. इस साल राज्य भर में 10 लाख से ज्यादा छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे. इस रिजल्ट से जुड़ी हर जानकारी आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी. इसीलिए जुड़े रहिए और डायरेक्ट लिंक से लेकर टॉपर्स तक की हर जानकारी यहां पाइए. 

कैसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट? 

  • छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर देख सकते हैं.
  • रिजल्ट देखने के लिए आपको अपना रोल नंबर या समग्र आईडी (Samagra ID) डालना होगा.
  • वेबसाइट पर जाने के बाद 'Result' लिंक पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरकर स्कोरकार्ड डाउनलोड करें.
  • स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, स्कूल का नाम, हर विषय में मिले नंबर और कुल ग्रेड की जानकारी ध्यान से देखें 

मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जल्दी जारी करने के लिए 322 केंद्रों को मूल्यांकन केंद्र के रूप में नामित किया गया था. जहां लगभग 1.10 लाख टीचर्स ने आंसर शीट चेक करने का काम किया. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 5 की परीक्षा में 12.76 लाख छात्र और कक्षा 8 की परीक्षा में 10.92 लाख छात्र शामिल हुए.

LIVE Updates: RSKMP MP Board 5th 8th Result 2026 

Mar 25, 2026 15:10 (IST)

MP Board 8th Result LIVE: 8वीं में इन जिलों ने किया टॉप

कक्षा 8वीं में जिन तीन टॉप जिलों ने टॉप किया है, उनमें भी नरसिंहपुर का नाम सबसे आगे है. जिसने 99.38% के साथ टॉप किया है. उसके बाद डिंडोरी (98.74%), और तीसरे नंबर पर बालाघाट (98.71) है. 

Mar 25, 2026 15:07 (IST)

RSKMP Result 2026 LIVE: 5वीं में इन जिलों ने किया टॉप

कक्षा 5वीं में जिन तीन टॉप जिलों ने टॉप किया है, उनमें सबसे पहले नंबर पर नरसिंहपुर (99.70%), फिर बालाघाट (99.30%) और तीसरे नंबर पर डिंडोरी (99.29%) है. 

Mar 25, 2026 14:53 (IST)

MP Board 8th Result LIVE: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़े सरकारी स्कूल

मध्य प्रदेश में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट में सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम निजी स्कूलों से बेहतर है. शिक्षा मंत्री की तरफ से बताया गया कि शहर से अच्छा ग्रामीण स्कूलों के बच्चों का परिणाम रहा. 

Mar 25, 2026 14:50 (IST)

RSKMP Result 2026 LIVE: पिछले साल से बेहतर रहा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने 5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा रिजल्ट जारी किया. उन्होंने बताया कि कक्षा 5वीं में 95.14 प्रतिशत और 8वीं में 93.83 प्रतिशत छात्र पास हुए. पिछले साल से रिजल्ट इस बार तीन प्रतिशत बेहतर रहा. 

Advertisement
Mar 25, 2026 13:46 (IST)

RSKMP Result 2026 LIVE: यहां डालें रोल नंबर और समग्र आईडी

5वीं और 8वीं के छात्र अपनी समग्र आईडी या रोल नंबर का इस्तेमाल कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Mar 25, 2026 13:35 (IST)

RSKMP Result 2026 LIVE Updates:लाखों छात्रों का इंतजार हुआ खत्म

मध्य प्रदेश में 5वीं और 8वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 5 की परीक्षा में 12.76 लाख छात्र और कक्षा 8 की परीक्षा में 10.92 लाख छात्र शामिल हुए थे. ये सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

Advertisement
Mar 25, 2026 13:28 (IST)

RSKMP Result 2026 OUT: 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

  • छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर देख सकते हैं.
  • रिजल्ट देखने के लिए आपको अपना रोल नंबर या समग्र आईडी (Samagra ID) डालना होगा.
  • वेबसाइट पर जाने के बाद 'Result' लिंक पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरकर स्कोरकार्ड डाउनलोड करें.
  • स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, स्कूल का नाम, हर विषय में मिले नंबर और कुल ग्रेड की जानकारी ध्यान से देखें 

Mar 25, 2026 13:21 (IST)

खत्म होने वाला है 23 लाख छात्रों का इंतजार

मध्य प्रदेश के 5वीं और 8वीं के 23 लाख छात्रों इंतजार कुछ ही मिनट में खत्म होने वाला है. बोर्ड की तरफ से कुछ ही देर में रिजल्ट जारी किया जाएगा. 

Mar 25, 2026 13:05 (IST)

RSKMP Result 2026 LIVE: क्यूआर कोड भी जारी करेगा एमपी बोर्ड

आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एमपी बोर्ड की तरफ से छात्रों को क्यूआर कोड की सुविधा भी दी जाएगी. इसीलिए अगर वेबसाइट नहीं खुली तो आप क्यूआर स्कैन करके भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

Mar 25, 2026 12:53 (IST)

MP Board 8th Result LIVE: आधे घंटे बाद जारी होगा रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से 5वीं और 8वीं परीक्षा का रिजल्ट आधे घंटे बाद जारी कर दिया जाएगा. लाखों छात्र रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. 

Advertisement
Mar 25, 2026 12:16 (IST)

MP Board 8th Result LIVE: 8वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी हो सकती है जारी

एमपी बोर्ड की तरफ से 8वीं के रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स के नामों का ऐलान भी किया जा सकता है. फिलहाल बोर्ड की तरफ से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है. 

Mar 25, 2026 11:55 (IST)

RSKMP Result 2026 LIVE Updates: कहां जारी होगा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से  5वीं और 8वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.rskmp.in पर जारी किया जाएगा. यहां रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करते ही आपको रोल नंबर डालने का विकल्प दिखेगा, रोल नंबर डालते ही रिजल्ट देख सकते हैं. 

Advertisement
Mar 25, 2026 11:07 (IST)

RSKMP Result 2026 LIVE: रिजल्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस वक्त होगा जारी

मध्य प्रदेश 5वीं और 8वीं बोर्ड के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि रिजल्ट दोपहर 1:30 बजे जारी किया जाएगा. 

Mar 25, 2026 11:03 (IST)

RSKMP Result 2026: वेबसाइट के अलावा क्यूआर कोड से भी देख सकते हैं रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट की प्रक्रिया को और अधिक सुलभ बनाने के लिए अधिकारियों ने ऑनलाइन उपलब्ध क्यूआर कोड के माध्यम से भी परिणाम देखने की सुविधा प्रदान की है. 

Mar 25, 2026 10:53 (IST)

RSKMP Result: सबसे पहले यहां देखें टॉपर्स के अपडेट

मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से 5वीं और 8वीं रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आएगी. एनडीटीवी पर आपको सबसे पहले टॉपर्स की लिस्ट मिलेगी. 

Mar 25, 2026 10:41 (IST)

MP Board 5th 8th Result 2026 LIVE: कुछ ही देर में जारी हो जाएगा रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से कुछ ही देर में 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. इसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी है. छात्र अपना रोल नंबर लेकर तैयार रहें. 

Mar 25, 2026 10:16 (IST)

MP Board 5th 8th Result 2026 LIVE: इस बार हुआ था डिजिटल चीजों का इस्तेमाल

मध्य प्रदेश में इस बार समग्र आईडी, रोल नंबर और क्यूआर कोड के माध्यम से डिजिटल चीजों का इस्तेमाल किया गया था. इसका मकसद रिजल्ट में देरी को कम करना और छात्रों और अभिभावकों दोनों के लिए परिणामों को आसानी से सुलभ बनाना था.

Mar 25, 2026 10:11 (IST)

MP Board Result Live: 11 नहीं, 11:30 बजे जारी होगा रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 11 बजे नहीं बल्कि 11 बजकर 30 मिनट पर जारी किया जाएगा.

Mar 25, 2026 09:42 (IST)

MP Board Result Live: पिछले साल छात्रों का कैटेगरी वाइज पासिंग परसेंटेज

MP Board 5th and 8th Result 2026 LIVE: मध्य प्रदेश बोर्ड में कक्षा 5वीं परीक्षा 2025 में छात्रों का कैटेगरी वाइज पासिंग परसेंटेज ऐसा रहा था- 

  • जेनरल – 92.72%
  • ओबीसी – 92.85%
  • एससी – 90.55%
  • एसटी – 93.94%

Mar 25, 2026 09:17 (IST)

MP बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक

छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर देख सकते हैं.

Mar 25, 2026 09:11 (IST)

MP Board 5th 8th Result 2026 LIVE: पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम तय न्यूनतम अंक (Passing Marks) लाने जरूरी हैं. 

Mar 25, 2026 09:08 (IST)

RSKMP Result LIVE: टॉपर्स की लिस्ट भी हो सकती है जारी

इस बार नतीजों के साथ-साथ इस साल का कुल पास प्रतिशत (कितने बच्चे पास हुए) और टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जा सकती है.

Mar 25, 2026 08:57 (IST)

रिजल्ट जारी होने के बाद तुरंत करें ये काम

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण वह धीमी हो सकती है. ऐसी स्थिति में थोड़ा इंतजार करें और फिर से कोशिश करें. आप सबसे पहले अगर क्लिक करते हैं तो आपको दिक्कत नहीं होगी. 

Mar 25, 2026 08:55 (IST)

MP Board 5th 8th Result 2026 LIVE: कितने बजे रिजल्ट जारी करेगा एमपी बोर्ड?

मध्य प्रदेश बोर्ड आज 5वीं और 8वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है. बताया गया है कि सुबह 11 बजे ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Noida में प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फैलाने वालों का 'Yogi ट्रीटमेंट'! | Noida Protest