MP Board 12th Result 2026 PDF : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज, 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 12वीं (HSSC) का परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सुबह 11:00 बजे परिणामों की घोषणा की गई. इस वर्ष का परिणाम ऐतिहासिक रहा है, जिसमें 76.01% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जो पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर प्रदर्शन है.
छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए अपने रोल नंबर (Roll Number) और एप्लीकेशन नंबर (Application Number) की आवश्यकता होगी. बोर्ड ने भारी ट्रैफिक को देखते हुए मुख्य वेबसाइट के साथ-साथ डिजीलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप पर भी रिजल्ट उपलब्ध कराया है. मेरिट लिस्ट में इस साल भी छात्राओं ने बाजी मारी है, जिसमें खुशी राज और चांदनी विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से प्रदेश में टॉप किया है.
12 बोर्ड रिजल्ट पीडीएफ 2026
Featured Video Of The Day
बंगाल की इन लड़कियों ने गोरखपुर पुलिस को क्यों कहा- 'थैंक्यू', CM योगी को भी होगा गर्व