MP Board Class 10th 12th Result: स्कूटी से लेकर लैपटॉप तक, एमपी बोर्ड के टॉपर्स को क्या-क्या मिलेगा?

मध्य प्रदेश बोर्ड कल 15 अप्रैल 2026 को 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा.सीएम मोहन यादव नतीजों की घोषणा करेंगे. इस साल सरकार ने टॉपर्स के लिए 560 करोड़ का बजट आवंटित किया है, जिसमें लैपटॉप, स्कूटी और साइकिल वितरण योजनाएं शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कल दोपहर के बाद छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं.

MP Board 10th, 12th Result 2026 Highlights: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट डेट जारी कर दिया है. कल यानी 15 अप्रैल को सीएम मोहन यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 11 बजे रिजल्ट लाइव करेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स  मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

आपको बता दें कि इस साल एमपी सरकार ने टॉपर्स छात्रों को इनाम देने के लिए खजाना खोल दिया है. इस साल का रिजल्ट केवल मार्कशीट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सपनों को पंख लगाने वाला साबित होगा. राज्य सरकार ने मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए अपने बजट का बड़ा हिस्सा आवंटित किया है.

वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रावधानों के अनुसार, टॉपर्स को मिलने वाले इनाम कुछ इस प्रकार हैं:

लैपटॉप के लिए 250 करोड़: शानदार अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को उच्च शिक्षा में मदद के लिए लैपटॉप दिए जाएंगे.

छात्राओं को स्कूटी: बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 100 करोड़ का प्रावधान किया है, जिससे मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी.

Advertisement

साइकिल वितरण: ग्रामीण क्षेत्रों के उन छात्रों के लिए 210 करोड़ रखे गए हैं, जो दूर-दराज के इलाकों से आकर अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं.

Advertisement

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

कल 11 बजे के बाद छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. परिणाम देखने के लिए आपको अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर तैयार रखना होगा.
 

यह भी पढ़ेंदिल्ली यूनिवर्सिटी ने निकाली Research असिस्टेंट समेत कई पदों पर Vaccancy, 22 अप्रैल है लास्ट डेट

Featured Video Of The Day
Bihar New CM News: मुख्यमंत्री चुने जाने की घोषणा के तुरंत बाद क्या बोले Samrat Choudhary?