शिक्षा मंत्रालय की फ्री 'SATHEE' ऐप की मदद से स्टूडेंट्स कर सकेंगे JEE, NEET जैसे कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी

ऐप में मॉक टेस्ट, असेसमेंट, डिटेल्ड स्टडी मटीरियल और पिछले सालों के क्वेश्चन पेपर शामिल हैं, ताकि स्टूडेंट्स अपनी तैयारी और अच्छे से कर सें. पुराने पेपर को हल कर अपनी क्षमता जान सकें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
SATHEE ऐप उन स्टूडेंट्स के लिए लाभकारी साबित होगी जो कि आर्थिक रूप से कमजोर हैं

शिक्षा मंत्रालय ने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), कानपुर के साथ मिलकर एक फ्री लर्निंग ऐप तैयार की है. जिसकी मदद से स्टूडेंट्स देश के बड़े कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर सकेंगे. इस ऐप को 'SATHEE' नाम दिया गया है. यह ऐप उन स्टूडेंट्स के लिए बेहद ही काम की साबित होगी, जो  जॉइंट एंट्रेंस एग्ज़ामिनेशन (JEE), नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET), और कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) जैसे नेशनल लेवल के कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी में लगे हुए हैं. 

ऐप SATHEE (Self-Assessment, Test and Help for Entrance Exams) को IIT और दूसरे जाने-माने इंस्टीट्यूशन के एक्सपर्ट ने मिलकर तैयार किया है. इस ऐप की खास बात ये है कि इसमें स्टडी नोट्स के साथ-साथ वीडियो लेक्चर भी हैं. इतना ही नहीं ये कई भाषाओं में उपल्बध है.  हाल ही में, इस ऐप को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में पेश की गई "एजुकेशन में AI का रियल-वर्ल्ड इम्पैक्ट" केस बुक में दिखाया गया था. 

ऐप में मॉक टेस्ट, असेसमेंट, डिटेल्ड स्टडी मटीरियल और पिछले सालों के क्वेश्चन पेपर शामिल हैं, ताकि स्टूडेंट्स अपनी तैयारी और अच्छे से कर सें. पुराने पेपर को हल कर अपनी क्षमता जान सकें.

आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट्स को मिलेगी मदद

SATHEE ऐप उन स्टूडेंट्स के लिए लाभकारी साबित होगी जो कि आर्थिक रूप से कमजोर हैं. ऐसे उम्मीदवार जो कोचिंग की फीस नहीं भर सकते हैं, वो इस ऐप की मदद से घर बैठे बिना पैस खर्च किए पढ़ाई कर सकेंगे. स्टूडेंट्स कभी भी इस प्लेटफॉर्म को एक्सेस कर सकते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ा सकते हैं.

Advertisement

JEE, NEET और CUET के अलावा, यह ऐप कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT), स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) एग्जाम, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) एग्जाम, इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) एग्जाम और ICAR एग्जाम सहित दूसरे एग्जाम की तैयारी में भी मदद करेगी.

ये भी पढ़ें-दिल्ली यूनिवर्सिटी में PhD एडमिशन फेज 2 रजिस्ट्रेशन शुरू, 24 मार्च तक अप्लाई करें

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Sangeet Som को Muslim Votes क्यों नहीं चाहिए? | Bengal Elections 2026 | Chakravyuh