MBOSE Meghalaya SSLC 10th Result 2026 LIVE Updates: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने कक्षा 10वीं (SSLC) का रिजल्ट जारी कर दिया है. अब छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट पर बोर्ड की तरफ से ये रिजल्ट जारी किया गया है. छात्र एनडीटीवी की वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बोर्ड ने साफ किया है कि रिजल्ट की कोई भी हार्ड कॉपी ऑफिस में नहीं चिपकाई जाएगी, छात्र केवल ऑनलाइन ही अपना परिणाम देख पाएंगे. इस साल 10वीं की परीक्षाएं 30 जनवरी से 11 फरवरी के बीच हुई थीं, जिसमें लगभग 48,000 छात्र शामिल हुए थे. बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी हर लाइव अपडेट आपको इस लाइव ब्लॉग में मिल जाएगी.
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले मेघालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'SSLC Result 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरें.
- 'Submit' बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें.
Meghalaya MBOSE SSLC Result 2026 LIVE:
MBOSE Board SSLC Results LIVE: इन तीन आधिकारिक वेबसाइट्स पर देखें अपना रिजल्ट
- mbose.in
- megresults.nic.in
- mboseresults.in
Meghalaya Board SSLC 10th Result On DigiLocker:डिजीलॉकर पर ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
Meghalaya Board SSLC 10th Result On DigiLocker:
- डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट (digilocker.gov.in) पर जाएं या अपने फोन में DigiLocker ऐप खोलें
- लॉग इन करें: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें
- बोर्ड चुनें: होमपेज पर सर्च बॉक्स में "Meghalaya Board Of School Education" सर्च करें
- मार्कशीट का चयन करें: इसके बाद "Class 10th Marksheet" के विकल्प को चुनें
- विवरण भरें: अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी भरें
- रिजल्ट देखें: आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी
mbose sslc result 2026: एनडीटीवी पर भी देख सकते हैं रिजल्ट
मेघालय बोर्ड के छात्र एनडीटीवी पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाना होगा.
मेघालय बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट
मेघालय बोर्ड की तरफ से 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
MBOSE SSLC 10वीं रिजल्ट 2026 LIVE: कब मिलेगी मार्कशीट
कक्षा 10 के छात्रों को MBOSE SSLC रिजल्ट 2026 घोषित होने के कुछ दिनों या हफ्तों बाद अपनी मूल (ओरिजिनल) मार्कशीट या इंटरमीडिएट प्रमाणपत्र प्राप्त होगा, वे अपनी मार्कशीट अपने संबंधित स्कूल अधिकारियों से प्राप्त कर सकते हैं.
कितने छात्रों को है रिजल्ट का इंतजार?
मेघालय के करीब 48,000 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी. इन सभी छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, जो अब से कुछ ही पलों में जारी हो जाएगा.
कुछ ही देर में जारी होने वाला है रिजल्ट
मेघालय बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी हो रहा है. बच्चों को कुछ ही मिनट बाद रिजल्ट दिखने लगेगा.
Meghalaya Board 10th Result LIVE: एनडीटीवी पर कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
Meghalaya Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
ऐसा करते ही मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.
MBOSE 10th Result 2026 Live: कैसे चेक कर सकते हैं मेघालय बोर्ड का रिजल्ट
- सबसे पहले मेघालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'SSLC Result 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरें.
- 'Submit' बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें.
MBOSE Board SSLC Results LIVE:कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?
मेघालय के तमाम छात्र अपना रिजल्ट सुबह 11:00 बजे से देख सकते हैं. दी गई वेबसाइट्स पर इस समय लिंक एक्टिवेट हो जाएगा.
Meghalaya SSLC Result 2026 LIVE: इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट
- mbose.in
- megresults.nic.in
- mboseresults.in