School Holiday 2026 : यूपी के स्कूल लगातार चार दिन रहेंगे बंद! सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान

रामनवमी के अवसर पर अयोध्या के साथ-साथ प्रदेश के तमाम शक्तिपीठों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. विशेष रूप से अयोध्या में लाखों भक्तों के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने बेहतर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए छुट्टी बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था. जनता की भावनाओं और प्रशासन की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी ने इस पर मुहर लगा दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रामनवमी की छुट्टी मिलने से लंबा वीकेंड (Long Weekend) मिल रहा है.

School Holiday 2026 : उत्तर प्रदेश में रामनवमी के पावन अवसर पर योगी सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छुट्टियों के दायरे को विस्तार देते हुए अब 26 मार्च के साथ-साथ 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. इस फैसले के बाद प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज, बैंक और कार्यालयों में अगले कुछ दिनों तक कामकाज बंद रहेगा.

10वीं बोर्ड रिजल्ट के बाद कैसे शुरू करें NEET-JEE की तैयारी? छात्रों और पेरेंट्स के लिए 10 टिप्स

क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?

रामनवमी के अवसर पर अयोध्या के साथ-साथ प्रदेश के तमाम शक्तिपीठों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. विशेष रूप से अयोध्या में लाखों भक्तों के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने बेहतर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए छुट्टी बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था. जनता की भावनाओं और प्रशासन की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी ने इस पर मुहर लगा दी है.

इस घोषणा के बाद प्रदेशवासियों को एक लंबा वीकेंड (Long Weekend) मिल रहा है:

तारीख         दिन    छुट्टी का कारण

26 मार्च     गुरुवार    अष्टमी एवं रामनवमी (विशेष अवकाश)
27 मार्च    शुक्रवार    रामनवमी (सार्वजनिक अवकाश)
28 मार्च    शनिवार    महीने का चौथा शनिवार (बैंक और सरकारी कार्यालय बंद)
29 मार्च    रविवार    साप्ताहिक अवकाश

इस बात का रखें ख्याल

निजी संस्थान और स्कूल अपने प्रबंधन के अनुसार इन छुट्टियों की पुष्टि कर सकते हैं. अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे स्कूल के आधिकारिक मैसेज का इंतजार करें.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Exclusive: TCS के नासिक ऑफिस में पहुंचा NDTV पुलिस क्यों बंद कराने लगी कैमरा?
Topics mentioned in this article