Madhya Pradesh Board Exams: मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं आज, 10 फरवरी से शुरू हो रही हैं. इस साल करीब 16 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. जिसमें 9 लाख 10वीं के और 7 लाख 12वीं के छात्र शामिल हैं. परीक्षा को लेकर पहले ही सारी तैयारियां की जा चुकी थीं. इस बार परीक्षाएं केवल एक ही शिफ्ट में आयोजित की जा रही हैं, जिसका समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक है. आइए जानते हैं कि बोर्ड परीक्षाएं कब तक चलेंगीं और रिजल्ट कब जारी हो सकता है.
10वीं की परीक्षाएं कब होंगी शुरू?
मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं की शुरुआत 10 फरवरी से होनी थी, जिसके बाद अब 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होगी. इसके लिए पूरे राज्य में कुल 3,856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन सभी केंद्रों पर सुरक्षा की तमाम व्यवस्था की गई है.
इस वक्त तक पहुंचना जरूरी
परीक्षा के समय की बात करें तो छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे तक पहुंचना जरूरी है. इसके बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा. यानी लेट होने वाले छात्रों की परीक्षा छूट सकती है. इसके साथ ही नकल रोकने के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं. परीक्षा को नकल मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए
हर जिले में चार फ्लाइंग स्क्वाड (उड़न दस्ते) तैनात किए गए हैं. इसके अलावा संवेदनशील केंद्रों पर CCTV कैमरों से नजर रखी जाएगी.
कब तक आएगा रिजल्ट?
मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं मार्च के पहले हफ्ते में ही खत्म हो रही हैं. 12वीं की परीक्षाएं 7 मार्च 2026 तक चलेंगीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च को खत्म होंगीं. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते या फिर मई के पहले हफ्ते तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है. पिछले साल नतीजे 6 मई को जारी किए गए थे. हालांकि इस बार रिजल्ट जल्दी आने की उम्मीद है.
WB HS 2026: लेट एंट्री से लेकर CCTV कैमरे तक, जान लीजिए पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड परीक्षा के ये नियम