हर छात्र के पास होने चाहिए ये सस्‍ते study tools, पढ़ने में मिलती है बहुत मदद

low cost study tools: जब बच्‍चे सेल्‍फ स्‍टडी करने बैठते हैं तो उन्‍हें कई चीजों की जरूरत होती है. ये चीजें उनकी पढ़ाई में मददगार होती हैं. इनके माध्‍यम से वे नोट्स बनाते हैं, महत्‍वपूर्ण प्‍वाइंट्स को मार्क करके रखते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

low cost study tools: जब बच्‍चे सेल्‍फ स्‍टडी करने बैठते हैं तो उन्‍हें कई चीजों की जरूरत होती है. ये चीजें उनकी पढ़ाई में मददगार होती हैं. इनके माध्‍यम से वे नोट्स बनाते हैं, महत्‍वपूर्ण प्‍वाइंट्स को मार्क करके रखते हैं. जानें ऐसे ही सस्ते स्टडी टूल्स के बारे में, जिनकी जरूरत आपकी पढ़ाई करते हुए पड़ती है और ये हर छात्र के पास होने चाहिए. 

नोटबुक 
पढ़ाई करते हुए सबसे जरूरी होती है नोटबुक. इसी में प्रैक्टिस करें. रोजाना के शेड्यूल दर्ज करें. ये नोटबुक एग्‍जाम तक आपके काम आती है. 

कलरफुल पेन 
आप अपनी पसंद के कलर के पेन का इस्तेमाल करें. चूंकि आप नोट्स बनाएंगे तो पेन का रंग कोई भी चलेगा. अगर आप नोट्स के प्‍वाइंट्स को अलग-अलग रंगों से लिखते हैं तो ये हाइलाइट हो जाते हैं और फिर इनकी रिवीजन करने में मदद मिलती है. 

हाइलाइटर 

बाजार में कई रंगों के हाइलाइटर मिलते हैं. इनसे किताबों में जरूरी पॉइंट्स को मार्क कर सकते हैं. 

क्‍लास 6 के बच्‍चे को इन तरीकों से पढ़ाएं साइंस, सेल्‍फ स्‍टडी की पढ़ जाएगी आदत

स्टिकी नोट्स 

अपने स्‍टडी टेबल के आसपास या जहां पढ़ते हैं उस जगह, छोटे-छोटे नोट्स लिखकर दीवार, टेबल या किताबों पर चिपका सकते हैं. इनमें फॉर्मूले, महत्‍वपूर्ण तिथियां, कठिन शब्द आदि लिख सकते हैं. 

Advertisement

स्टडी प्लानर 

स्टडी प्लानर से आप पढ़ाई का शेड्यूल बना सकते हैं. रोजाना क्‍या पढ़ना है, ये टारगेट सेट कर सकते हैं. इससे पढ़ाई में कोई टॉपिक छूटता नहीं है. 

डायरी

स्‍टडी प्‍लानर की ही तरह डायरी भी हर स्‍टूडेंट के पास होनी चाहिए. इसमें आप अपने डाउट, पढ़ाई की प्‍लानिंग, महत्‍वपूर्ण टॉपिक्‍स की लिस्‍ट आदि लिख सकते हैं. आप इसे अपने साथ कैरी कर सकते हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
स्पेस से देखकर ईरान ने लगाया सटीक निशाना, धुंआ-धुंआ अमेरिकी बेस, खौफनाक प्लान के पीछे था चीन