आपके सामने एक PDF फाइल खुलेगी. इसमें Ctrl+F का उपयोग करके अपने बच्चे का रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर नाम सर्च करें.
KVS Admission 2026 : केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने एकेडेमिक सेशन 2026-27 के लिए तीसरी प्रोविजनल एडमिशन लिस्ट जारी कर दी है. KVS ने आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिससे अब पेरेंट्स आसानी से अपने बच्चे के एडमिशन का स्टेटस देख सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे चेक करें रिजल्ट का स्टेटस.
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
- सबसे पहले KVS की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर मौजूद "Admissions 2026-27" टैब पर क्लिक करें.
- अब "Balvatika Provisional Selection List 2026" या "Lottery Result 2026" लिंक को चुनें.
- अपने संबंधित KV रीजन और स्कूल का नाम ड्रॉपडाउन मेनू से सिलेक्ट करें.
- आपके सामने एक PDF फाइल खुलेगी. इसमें Ctrl+F का उपयोग करके अपने बच्चे का रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर नाम सर्च करें.
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
यदि आपके बच्चे का नाम लिस्ट में है, तो एडमिशन की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों को तैयार रखें-
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म की कॉपी.
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate).
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (SC, ST, OBC-NCL, EWS, SGC आदि).
- निवास प्रमाण पत्र (विशेषकर RTE उम्मीदवारों के लिए).
- बच्चे का आधार कार्ड .
- ब्लड ग्रुप रिपोर्ट और डिफेंस कर्मचारियों के लिए सर्विस/रिटायरमेंट सर्टिफिकेट.
इन डेट्स का रखें ध्यान
- ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन (यदि आवश्यक हो): 22 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक.
- एडमिशन की अंतिम तारीख: 30 जून 2026 (कक्षा 11 को छोड़कर).
Featured Video Of The Day
Iran-US War 2026: 70% मिसाइलें अब भी तैयार! क्या America को धोखे में रखा गया?