Kendriya Vidyalaya Admission 2026: एडमिशन की आखिरी तारीख आज, प्री प्राइमरी और क्लास 1 के लिए अंतिम मौका

Kendriya Vidyalaya Admission 2026: KVS एडमिशन 2026 के लिए आज आखिरी मौका है. बालवाटिका और क्लास 1 के लिए आवेदन आज बंद हो जाएंगे. जानिए पूरी प्रक्रिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Kendriya Vidyalaya में एडमिशन का आखिरी मौका

Kendriya Vidyalaya Admission 2026: अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन बेहद अहम है. KVS एडमिशन 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज है और इसके बाद रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा. खास बात ये है कि प्री प्राइमरी 1 से 3 यानी बलवाटिका और क्लास 1 के लिए ही ये मौका मिल रहा है. ऐसे में जो पैरेंट्स अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उनके पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है और उन्हें तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

आज ही करें आवेदन

केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, बालवाटिका 1, 2, 3 और क्लास 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 1 अप्रैल को बंद हो जाएगी. तो जो अभिभावक एडमिशन के लिए इंटरेस्टेड हैं kvsangathan.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. देर करने पर मौका हाथ से निकल सकता है.

कब आएगी लिस्ट

रजिस्ट्रेशन के बाद KVS प्रोविजनल लिस्ट जारी करेगा. बालवाटिका 1, 2 और 3 की लिस्ट 8 अप्रैल को जारी होगी, जबकि क्लास 1 की लिस्ट 9 अप्रैल को आएगी. हालांकि असम, केरल और पुदुचेरी में चुनाव की वजह से इसमें एक दिन की देरी हो सकती है. ऐसे में नई तारीख 10 अप्रैल तय की गई है.

 एडमिशन के लिए उम्र

एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च तक कम से कम 6 साल होनी जरूरी है. अगर बच्चे का जन्म 1 अप्रैल को हुआ है, तो भी उसे एडमिशन के लिए योग्य माना जाएगा. ये नियम सभी बच्चों पर समान रूप से लागू होगा.

Advertisement

जरूरी डॉक्यूमेंट क्या होंगे

एडमिशन के लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र होना जरूरी है. ये सर्टिफिकेट नगर निगम, पंचायत या किसी मान्य अस्पताल से बना होना चाहिए. अगर ये डॉक्यूमेंट नहीं होगा, तो आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा.

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और KVS Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरें. फिर आवेदन फॉर्म को पूरा भरकर सबमिट करें. अगर फीस लागू होती है तो उसका भुगतान करें. लास्ट में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंट जरूर रखें.

Advertisement

RPSC SI एडमिट कार्ड 2026 जारी, ऐसे आसानी से डाउनलोड करें अपना हॉल टिकट

Featured Video Of The Day
बंदूक वाले गुंडों से झाड़ू लेकर भिड़ गईं महिलाएं, स्कॉर्पियों से लगाई दौड़