क्या होता है 'केरलम' शब्द का मतलब, जिस नाम से अब जाना जाएगा केरल

केरल अब आधिकारिक तौर पर 'केरलम' कहलाएगा. जानिए इस नाम का असली मतलब, इसके पीछे का इतिहास और नारियल के पेड़ों से इसका क्या कनेक्शन है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी है, जिससे अब इस बदलाव का रास्ता साफ हो गया है.

Kerlam meaning : केरल की सरकार काफी समय से राज्य का नाम बदलने की मांग कर रही थी और अब इसे लेकर एक बड़ी खबर आई है. केंद्रीय कैबिनेट ने केरल का नाम बदलकर 'केरलम' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद बहुत से लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि आखिर इस नाम का मतलब क्या है और इसे क्यों बदला जा रहा है? आइए जानते हैं आगे आर्टिकल में...
 

केरलम का असली मतलब क्या है

आपको बता दें कि  मलयालम भाषा में 'केरा' (Kera) का मतलब होता है 'नारियल का पेड़' और 'अलम' (Alam) का मतलब होता है 'जमीन'. इस तरह केरलम का सीधा सा मतलब हुआ नारियल के पेड़ों की धरती. जो केरल की भौगोलिक पृष्ठ भूमि को दर्शाता है.

दूसरा केरलम का मतलब इतिहास से जुड़ा हुआ है. पुराने समय में यहां 'चेर' राजवंश का शासन हुआ करता था. जानकारों का कहना है कि 'चेरम' शब्द ही वक्त के साथ बदलते-बदलते 'केरलम' बन गया.

क्यों बदला गया नाम

केरल की वामपंथी सरकार का कहना है कि जब हम अपनी भाषा में इसे केरलम कहते हैं, तो संविधान और सरकारी दस्तावेजों में भी यही नाम होना चाहिए. यह अपनी संस्कृति और पहचान को सम्मान देने का एक तरीका है. मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी है, जिससे अब इस बदलाव का रास्ता साफ हो गया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
BJP List For Assam Elections: 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट | BREAKING