जंतर-मंतर के इरफान की तरह JPSC प्रोटेस्ट में वायरल हुआ स्कूली बच्चा कौन है? खुद दिया जवाब

JPSC Protest Viral Video: झारखंड में सैकड़ों छात्र परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, इस दौरान एक 13 साल का बच्चा खूब वायरल हो रहा है, जो सरकार से सीधे सवाल कर रहा है और फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रांची में प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचा कक्षा 6 में पढ़ने वाला छात्र

JPSC Protest: झारखंड के रांची में छात्रों का प्रदर्शन लगातार तेज हो रहा है और अब विधानसभा मार्च की तैयारी है. सरकार ने बातचीत की पहल जरूर शुरू की है, लेकिन अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी सभी शर्तें माननी होंगीं. इसी बीच तमाम वर्ग के लोग इस छात्र आंदोलन को समर्थन देने रांची पहुंच रहे हैं, जिनमें एक 13 साल का बच्चा भी शामिल है, जो क्लास 6 में पढ़ता है. दिल्ली की जंतर-मंतर पर वायरल हुए इरफान की तरह ये बच्चा भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एनडीटीवी से बात करते हुए इस बच्चे ने बताया कि वो आंदोलन में क्यों आया है और सरकार को क्या करना चाहिए. 

कौन है ये वायरल बच्चा?

13 साल के इस बच्चे का नाम जैन इकदिस हैदर है. इस छठी क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने एनडीटीवी से बात करते हुए बताया कि वो रांची का ही रहने वाला है और प्रोटेस्ट में अभ्यर्थियों का समर्थन करने आया है. इकदिस ने कहा, "मैंने बहुत सारी चीजें देखीं, जब भी मैं फोन स्क्रॉल करता तो मुझे जंतर-मंतर पर बैठे छात्र दिख रहे थे. जिन छात्रों का पेपर लीक के चलते दो से तीन साल बर्बाद हुआ है, उन्हें देखकर मुझे लगा कि मुझे भी इस आंदोलन का हिस्सा होना चाहिए. हमें ये इंश्योर करना होगा कि फ्यूजर में इस तरह की कोई समस्या देखने को ना मिले."

इस स्कूली बच्चे ने आगे कहा कि, हम यूथ हैं और इस देश को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं. हम अपनी सारी ख्वाहिशात को मार देते हैं और लगातार कई साल मेहनत करते हैं. इसके बाद भी अगर इस तरह पेपर लीक होते रहे तो हम अपने देश को आगे कैसे बढ़ाएंगे. 

Advertisement

क्यों वायरल हुआ इकदिस?

जंतर-मंतर पर अपने बोलने के अंदाज और कविताओं से जैसे इरफान वायरल हो गया था, वैसे ही 13 साल का ये बच्चा भी वायरल हो रहा है. इकदिस का बोलने का तरीका भी ठीक ऐसा ही है, वो अपने खास एक्सेंट में बात कर रहा है और अंग्रेजी भी काफी फ्लूएंट तरीके से बोल रहा है. इस उम्र में जिस तरह वो सरकार से सवाल कर रहा है और छात्रों की बात उठा रहा है, इसके चलते उसकी खूब तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha भी सीधे सरकार से सवाल करने लगा है. 

ये भी पढ़ें - 'फर्जी तरीके से आरक्षण लेकर मिल जाती है नौकरी', JPSC प्रोटेस्ट में दिव्यांग कोटे पर भी उठे सवाल

Advertisement
Featured Video Of The Day
संसद में फिर हंगामा! राज्यसभा सोमवार तक स्थगित, लोकसभा में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
Topics mentioned in this article
JPSC Protest Latest News
JPSC Protest
Ranchi Protest
Viral Video