JNVST Result 2026: आ गया नवोदय विद्यालय क्लास 6 का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत चेक करें अपना स्कोर

अब स्टूडेंट्स का लंबा इंतजार खत्म हो गया है और वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseit.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नवोदय विद्यालय समिति ने JNVST क्लास 6 का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है.

Navodaya Result 2026 : नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने आज, यानी 17 मार्च 2026 को क्लास 6 के एंट्रेंस एग्जाम (JNVST) का रिजल्ट घोषित कर दिया है. अब स्टूडेंट्स का लंबा इंतजार खत्म हो गया है और वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseit.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

Navodaya Result 2026 Out: कैसे चेक करें अपना रिजल्ट? 

  • सबसे पहले नवोदय की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseit.in पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको View JNVST Class 6 Result 2026 का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करिए.
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा.
  • यहां अपना Roll Number और Date of Birth भरिए.
  • इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करिए.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करके एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

Navodaya Result 2026 Out: किन बातों का रखें ध्यान?

  • छात्र का नाम और रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • कैटेगरी (General/OBC/SC/ST)
  • हर सेक्शन में मिले मार्क्स और पासिंग स्टेटस

अगर ऑनलाइन चेक करने में दिक्कत आ रही है, तो बता दें कि रिजल्ट की लिस्ट जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), जिला मजिस्ट्रेट (DM) और नवोदय विद्यालय समिति के रीजनल ऑफिस में भी उपलब्ध कराई जाएगी.

Navodaya Result 2026 Out: क्या था एग्जाम का पैटर्न?

नवोदय की क्लास 6 की परीक्षा कुल 100 नंबरों की होती है, जिसमें 80 सवाल पूछे जाते हैं:

मेंटल एबिलिटी (Mental Ability) - 40 सवाल (50 नंबर)

अंकगणित (Arithmetic) - 20 सवाल (25 नंबर)

भाषा (Language) - 20 सवाल (25 नंबर)

Navodaya Result 2026 Out: नवोदय विद्यालय क्यों है खास?

जवाहर नवोदय विद्यालय भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत आते हैं. ये स्कूल खासकर ग्रामीण इलाकों के टैलेंटेड बच्चों के लिए बनाए गए हैं. यहाँ रहने, खाने और पढ़ाई की बेहतरीन सुविधा मुफ्त या बहुत ही कम खर्च पर मिलती है. यही वजह है कि हर साल लाखों बच्चे इस परीक्षा में बैठते हैं.

Featured Video Of The Day
Mojtaba Khamenei की मौत का सच क्या? Trump का बड़ा दावा, ईरान ने क्या कहा? | US Iran War | BREAKING