JEE Main 2026 Session 2 Toppers List: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन्स 2026 के दूसरे सत्र के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल का रिजल्ट न केवल चौंकाने वाला रहा, बल्कि इसने प्रतिस्पर्धा के नए मानक भी स्थापित किए हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इस बार इंजीनियरिंग की इस सबसे कठिन परीक्षा में किन धुरंधरों ने बाजी मारी है, तो ये रही पूरी लिस्ट.
मिलिए JEE Main 2026 Session 2 Toppers से
- आरुष सिंघल चंडीगढ़ से
- जोन्नाला रोशन मनिदीप रेड्डी, नरेंद्रबाबू गरी महित, थुंगा दुर्गा सुप्रभाथ, पसला मोहित और बिज्जम वेंकट चंद्र शेखर रेड्डी आंध्र प्रदेश से
- श्रेयस मिश्रा, आदित्य गुप्ता और अथर्व पंजाबी दिल्ली (NCT) से
- मन्था शिव कामेश, दोरनाला भवितेश रेड्डी, साई रित्विक रेड्डी वेंकटरेड्डी वल्ला, विवान शरद महिस्वरी और ऋषि प्रेमनाथ तेलंगाना से
- सिद्धार्थ श्रीकांत आठले और माधव विरडिया महाराष्ट्र से
- कबीर छिल्लर, चिरांजीब कर, अर्णव गौतम और यशवर्धन राजस्थान से
- अर्णव गांधी और अनय जैन हरियाणा से
- शुभम कुमार बिहार से
- थम्मीना गिरीश तमिलनाडु से
- भावेश पात्रा ओडिशा से
- पुरोहित निमय गुजरात से
आपको बता दें कि प्रमुख टॉपर्स में आरुष सिंघल (चंडीगढ़), श्रेयस मिश्रा (दिल्ली) और पासाला मोहित (आंध्र प्रदेश) शामिल हैं. वहीं, महिला कैटेगरी में तेलंगाना की मल्लवरापू आसना ने 99.998 पर्सेंटाइल के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया.
आगे क्या? JEE Advanced की तैयारी
जो छात्र टॉप लिस्ट में शामिल हैं, उनके लिए अब अगली चुनौती JEE Advanced 2026 है. इसके जरिए देश के प्रतिष्ठित IITs में प्रवेश का रास्ता साफ होगा. जो छात्र इस बार चूक गए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती.