JEE Main टॉपर्स को क्या सीधे IIT में मिल जाएगा एडमिशन? जानें क्या है आगे का प्रोसेस

JEE Main में टॉप करने मात्र से IIT (Indian Institute of Technology) में सीधा एडमिशन नहीं मिलता है. IIT में प्रवेश पाने के लिए JEE Main पहला स्टेप होता है. IIT के लिए आपको JEE Advanced परीक्षा पास करना अनिवार्य है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
JEE Advanced का रिजल्ट आने के बाद, JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) द्वारा ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित की जाती है.

JEE Main toppers admission process : लंबे इंतजार के बाद कल यानी 16 फरवरी को NTA (National testing agency) ने JEE Main का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट के साथ NTA ने टॉपर्स की भी लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी, जिसमें ऑल इंडिया रैंक में कुल 12 लोगों ने 100 पर्सेंटाइल के साथ अपनी जगह बनाई. इसमें पहले नंबर पर दिल्ली के श्रेयस मिश्रा हैं. इसके अलावा स्टेट लेवल पर कुल 43 लोगों ने टॉप किया है.

टॉपर्स की लिस्ट जारी होने के बाद लोगों के दिमाग में यही सवाल उठता है कि क्या जी मेन टॉप करने के बाद डॉयरेक्ट IIT में एडमिशन मिल जाता है  या फिर कोई और परीक्षा पास करनी होती है? आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी सवाल का जवाब विस्तार से देने जा रहे हैं. 

जी मेन टॉपर्स को क्या डायरेक्ट मिल जाता है एडमिशन? Do JEE Main toppers get direct admission in IITs?

JEE Main में टॉप करने मात्र से IIT (Indian Institute of Technology) में सीधा एडमिशन नहीं मिलता है. IIT में प्रवेश पाने के लिए JEE Main पहला स्टेप होता है. IIT के लिए आपको JEE Advanced परीक्षा पास करना अनिवार्य है.

आपको बता दें कि JEE Main में टॉप रैंक लाने वाले छात्रों को सीधे IIT नहीं, बल्कि NITs (National Institutes of Technology), IIITs और अन्य GFTIs (Government Funded Technical Institutions) में एडमिशन मिल सकता है. 

IIT में एडमिशन के लिए क्या है प्रोसेस- What is the process for admission in IIT

JEE Advanced के लिए क्वालिफाई करना

JEE Main के टॉप 2,50,000 छात्र (सभी श्रेणियों को मिलाकर) ही JEE Advanced परीक्षा देने के पात्र होते हैं.

JEE Advanced में भी लानी होगी अच्छी रैंक

IIT में एडमिशन पूरी तरह से JEE Advanced की रैंक पर बेस्ड होता है. अगर कोई JEE Main का टॉपर है, तो भी उसे इस परीक्षा में बैठना होगा और अच्छी रैंक लानी होगी.

12वीं में होना चाहिए इतने पर्सेंटाइल

IIT में एडमिशन के लिए छात्र को अपनी 12वीं बोर्ड परीक्षा में कम से कम 75% अंक (SC/ST/PwD के लिए 65%) प्राप्त करने चाहिए या अपने बोर्ड के टॉप 20 परसेंटाइल में होना चाहिए.

Advertisement
JoSAA काउंसलिंग

JEE Advanced का रिजल्ट आने के बाद, JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) द्वारा ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित की जाती है. यहां आपको अपनी पसंद के IIT और ब्रांच (जैसे Computer Science, Mechanical आदि) को सेलेक्ट करना होता है.

क्या कोई डायरेक्ट एडमिशन का तरीका है?

हां, कुछ IITs, जैसे- IIT Kanpur, IIT Bombay उन छात्रों को सीधे एडमिशन या विशेष प्राथमिकता देते हैं जिन्होंने International Olympiads (जैसे Mathematics, Physics, Chemistry) में भारत को रिप्रजेंट किया है और मेडल जीता है. इसके लिए उन्हें JEE Advanced देने की जरूरत नहीं होती, लेकिन यह केवल स्पेशल कोर्सेस और बहुत ही कम सीटों के लिए होता है.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
AI Impact Summit Delhi 2026: पीएम मोदी ने लोगों के हित के लिए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर दिया जोर