JEE Main Session 2 Result 2026 OUT: जारी हुआ स्कोरकार्ड, ऐसे करें चेक और डाउनलोड

JEE MAIN Session 2 Result 2026 OUT : जेईई मेन 2026 सेशन-2 का रिजल्ट घोषित. 11 लाख से अधिक उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जानें कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिलचस्प बात यह है कि इस बार 93% उपस्थिति दर्ज की गई, जो परीक्षा की गंभीरता को दर्शाती है.

JEE Main Session 2 result out 2026 : इंजीनियरिंग की राह देख रहे लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 Session-2 का परिणाम घोषित कर दिया है. आज सुबह फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि रिजल्ट किसी भी वक्त आ सकता है, और अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

अपना स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया काफी सरल है. नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर "JEE Main 2026 Session 2 Scorecard" के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना Application Number और Date of Birth/Password दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकाल लें.

 रिकॉर्ड तोड़ रही है उपस्थिति

इस साल जेईई मेन की परीक्षा अप्रैल के पहले और दूसरे हफ्ते (2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल) में आयोजित की गई थी. आंकड़ों की बात करें तो इस बार छात्रों का उत्साह चरम पर था. पेपर 1 (B.E./B.Tech.) के लिए देश-विदेश से लगभग 11.10 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था.

दिलचस्प बात यह है कि इस बार 93% उपस्थिति दर्ज की गई, जो परीक्षा की गंभीरता को दर्शाती है. सुरक्षा और पारदर्शिता के लिहाज से NTA ने इस बार आधार ऑथेंटिकेशन पर काफी जोर दिया, जो लगभग 97% सफल रहा.


 

Featured Video Of The Day
Israel Iran War: इस्लामाबाद वार्ता पर जब एंकर ने PAK पैनलिस्ट को दिखाया आईना! Iran US War Updates