JEE Main का रिजल्ट नहीं देख पा रहे लाखों छात्र, PDF डाउनलोड करने के लिए कर रहे मशक्कत

NTA ने वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के चलते बैकअप लिंक भी दिए हैं. अगर आपको मुख्य वेबसाइट पर दिक्कत आ रही है, तो छात्र exams.nta.nic.in या DigiLocker का उपयोग करके भी अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
JEE Main 2026 की परीक्षा 2 से 8 अप्रैल के बीच देशभर के 304 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित की गई थी.

NTA Website crash : आज लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन 2 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. हालांकि, रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर लाखों छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे वेबसाइट डाउन और अनरस्पॉन्सिव हो गई है. हाजारों स्टूडेंट्स अपने स्कोरकार्ड और रैंक देखने के लिए घंटों से लॉग-इन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन रिजल्ट ओपन नहीं हो रही है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर छात्रों ने शिकायत की है कि वे पिछले 40-50 मिनटों से वेबसाइट पर अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर रिजल्ट चेक करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सर्वर एरर के कारण पेज लोड नहीं हो पा रहा है.

बता दें JEE Main 2026 की परीक्षा 2 से 8 अप्रैल के बीच देशभर के 304 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस बार पेपर 1 (BE/BTech) के लिए करीब 11.06 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. रिजल्ट के साथ ही NTA ने फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है.

Advertisement
आगे क्या करें?

NTA ने वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के चलते बैकअप लिंक भी दिए हैं. अगर आपको मुख्य वेबसाइट पर दिक्कत आ रही है, तो छात्र exams.nta.nic.in या DigiLocker का उपयोग करके भी अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: ईरानी जहाज पर Donald Trump का कब्जा!