JEE Main 2026 Paper 2 Result: आर्किटेक्चर और प्लानिंग का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोर

NTA ने रिजल्ट के साथ-साथ राज्यवार टॉपर्स और कैटेगरी के हिसाब से डेटा भी जारी कर दिया है. छात्र अपनी लॉगिन डिटेल्स डालकर तुरंत अपना रिजल्ट देख लें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
यह परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी समेत कुल 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी, ताकि किसी भी राज्य के छात्र को भाषा की वजह से दिक्कत न हो.

Jee main 2026 session 1 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सेशन-1 (Session 1) के B.Arch (बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर) और B.Planning (बैचलर ऑफ प्लानिंग) के रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. आपको बता दें कि इस साल यह परीक्षा 29 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी. खास बात यह है कि यह एग्जाम सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के 12 इंटरनेशनल शहरों (जैसे दुबई, काठमांडू, सिंगापुर और वॉशिंगटन) समेत कुल 316 शहरों में हुआ था. NTA ने देशभर के 426 परीक्षा केंद्रों पर आोयोजित कराया था.

रिजल्ट डाउनलोड डायरेक्ट लिंक

Jee main 2026 session 1 Result : कैसा था एग्जाम का पैटर्न?

B.Arch (Paper 2A): इसमें मैथ्स और एप्टीट्यूड टेस्ट तो कंप्यूटर पर (ऑनलाइन) हुआ था, लेकिन ड्राइंग टेस्ट पेन-पेपर मोड में ऑफलाइन लिया गया था.

B.Planning (Paper 2B): यह पूरा पेपर कंप्यूटर पर ही हुआ था, जिसमें मैथ्स, एप्टीट्यूड और प्लानिंग से जुड़े सवाल पूछे गए थे.

यह परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी समेत कुल 13 लैेग्वेज में आयोजित की गई थी, ताकि किसी भी राज्य के छात्र को भाषा की वजह से दिक्कत न हो.

Jee main 2026 session 1 : फाइनल रैंक कब आएगी?

अभी सिर्फ पहले सेशन का रिजल्ट आया है. JEE Main का दूसरा सेशन होने के बाद फाइनल रैंक लिस्ट जारी की जाएगी. नियम यह है कि अगर कोई छात्र दोनों सेशन में बैठता है, तो जिसमें उसके नंबर ज्यादा होंगे, उसे ही फाइनल माना जाएगा.

NTA ने रिजल्ट के साथ-साथ राज्यवार टॉपर्स और कैटेगरी के हिसाब से डेटा भी जारी कर दिया है. छात्र अपनी लॉगिन डिटेल्स डालकर तुरंत अपना रिजल्ट देख लें.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Haldwani Case: SC का बड़ा फैसला, रेलवे की जमीन से हटाए जाएंगे 5,000 परिवार! | Banbhoolpura News