NTA ने साफ किया है कि रिजल्ट जारी होने के बाद दोबारा जांच या री-चेकिंग का कोई प्रावधान नहीं है.
JEE Main 2026 Result out : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, JEE Main 2026 के पहले सेशन के नतीजे आज जारी कर दिए हैं. अब परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने का पूरी प्रोसेस हम यहां स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं.
जी मेन सेशन 1 एग्जाम 2026 रिजल्ट डाउनलोड लिंक
जी मेन सेशन 1 एग्जाम 2026 रिजल्ट सेकेंड डाउनलोड लिंक
JEE Main 2026 Result out : कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाएं.
- फिर होमपेज पर 'JEE Main 2026 Session 1 Result' वाले लिंक पर क्लिक करिए.
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और Date of Birth डालिए.
- अब आप Captcha भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करिए.
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, इसे डाउनलोड करके एक प्रिंट भी भविष्य के लिए निकाल लीजिए.
JEE Main 2026 Result out : स्कोरकार्ड में क्या-क्या होगा?
- सब्जेक्टवाइस (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) और कुल NTA पर्सेंटाइल स्कोर.
- आपकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) और कैटेगरी रैंक.
- JEE Advanced के लिए क्वालीफाई होने का स्टेटस.
JEE Main 2026 Result out : इस बात का रखें ध्यान
- NTA ने साफ किया है कि रिजल्ट जारी होने के बाद दोबारा जांच या री-चेकिंग का कोई प्रावधान नहीं है.
- अगर आपका स्कोर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहता, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन अभी खुले हुए हैं, जिसके लिए आप फिर से तैयारी कर सकते हैं.
- आपको बता दें कि रिजल्ट के समय कई फेक वेबसाइट एक्टिव हो जाती हैं. इसलिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट .nic.in या .ac.in वाली वेबसाइट पर ही भरोसा करें.
Featured Video Of The Day
Rajpal Yadav Bail News: राजपाल यादव को मिली जमानत, इतने करोड़ रुपये करने पड़े जमा | Syed Suhail