JEE Main 2026: इंजीनियर बनने का है सपना तो जेईई मेन कल से, सेंटर जाने से पहले जानें महत्वपूर्ण निर्देश, क्‍या साथ ले जाएं-क्‍या नहीं

JEE Main 2026: इंजीनियर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए कल से परीक्षा की घड़ी शुरू हो जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

JEE Main 2026: इंजीनियर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए कल से परीक्षा की घड़ी शुरू हो जाएगी. जेईई मेन के दूसरे सेशन का बीटेक बीई एग्जाम कल यानी 2 अप्रैल, गरुवार से शुरू हो रहा है. इस परीक्षा में ड्रेस कोड तय किया गया है. साथ ही कई अन्‍य  महत्‍वपूर्ण निर्देश हैं, जिनका पालन करना छात्रों के लिए अनिवार्य होगा. 

जेईई मेन बीटेक बीई एग्‍जाम की तारीख 

जेईई मेन बीटेक बीई एग्‍जाम 2 अप्रैल, 4 अप्रैल, 5 अप्रैल, 6 अप्रैल, 7 अप्रैल  और 8 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा. एग्‍जाम दो शिफ्ट में होगा. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक की होगी. वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक की होगी. 

जेईई मेन बीटेक बीई एग्‍जाम के लिए दिशानिर्देश  

जेईई मेन बीटेक बीई एग्‍जाम के लिए एनटीए ने कई दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. जिनमें से ये प्रमुख हैं-  

  • छात्रों को परीक्षा केंद्र पर 1 घंटा पहले पहुंचना होगा. हर परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही एंट्री बंद कर दी जाएगी. इसलिए समय का खास ध्‍यान रखें. 
  • अगर कोई छात्र किसी भी कारण से देर से सेंटर पहुंचता है तो उसे प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. 
  • हर छात्र को परीक्षा सेंटर में बायोमेट्रिक जांच के बाद ही  एंट्री दी जाएगी. 

मैथ्स पढ़ने में आनाकानी करता है बच्चा? नई क्लास में अपनाएं ये 7 गोल्‍डन टिप्स, बच्‍चा कहेगा- मजेदार है Maths

Advertisement

परीक्षा दे रहे हैं तो ये चीजें जरूर ले जाएं साथ 

  • प्रवेश पत्र में सेल्फ डिक्लेरेशन प्रारूप में विद्यार्थी को बांये हाथ का अंगूठा का निशान एवं स्वयं की फोटो लगाकर ले जाना होगा. 
  • छात्रों को अपने साथ ओरिजनल आइडी प्रूफ, घोषणा पत्र ले जाना होगा. ध्‍यान रहे कि आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी या मोबाइल से लिए फोटो से प्रवेश नहीं दिया जाएगा. 
  • स्वयं का फोटो भी साथ ले जाना ना भूलें.  
  • छात्र पेपर करने के लिए पारदर्शी पेन ले जा सकेंगे. 
  • एग्‍जाम के लिए पानी की पारदर्शी बोतल साथ ले जा सकते हैं. 
  • एनटीए वेबसाइट से डाउनलोड एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी साथ ले जाएं. 

परीक्षा दे रहे हैं तो क्‍या साथ ना ले जाएं 

  • किसी भी तरह का इलेक्ट्रोनिक गैजेट साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी.  
  • नुकीली चीजें साथ ना ले जाएं. 
  • मोबाइल आदि गैजेट साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी. 
  • बैग या किताब आदि सेंटर में नहीं ले जा सकेंगे. 
  • खाने की कोई चीज सेंटर के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी. 

परीक्षा देने के लिए क्‍या पहनकर जाएं 

चेन, ब्रेसलेट, अंगूठी, ईयरिंग यानी कोई भी आभूषण ना पहनकर जाएं. साधारण सैंडल या चप्पल पहनकर जाएं. महिलाएं भारी-भरकम कपड़े ना पहनें. मौसम के हिसाब से कंफर्ट वाले कपड़े पहनें. एनटीए हर साल ये निर्देश देता है कि जिपर, बैज या सजावटी बड़े मैटल के बटन वाले कपड़े ना पहनें. 

धुरंधर फेम रणवीर सिंह के लिए बेहद टफ था ये सब्‍जेक्‍ट, हर क्‍लास में होते थे फेल

देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक  

जेईई मेन के देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक माना जाता है. अप्रैल माह में होने वाली इस परीक्षा के लिए 16 लाख से अधिक आवेदन आए हैं. बता दें कि जेईई मेन में पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन कर पाते हैं. जेईई एडवांस के जरिए आईआईटी में दाखिला मिलता है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
NDTV की YouTube व्यूअरशिप में नंबर 1 की हैट्रिक, NDTV India, NDTV 24x7 और NDTV Profit का जलवा