JAC 10th Result 2026: झारखंड बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट कब आएगा? यहां जानें पासिंग मार्क्स और चेक करने का तरीका

झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 अप्रैल में आ सकता है. यहां जानें मैट्रिक रिजल्ट की तारीख, पास होने के लिए जरूरी नंबर और SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अगर पिछले 5 सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो झारखंड बोर्ड का रिजल्ट हमेशा 90% से ऊपर रहा है.

JAC result 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की मैट्रिक यानी 10वीं की 3 फरवरी से शुरू हुई परीक्षाएं 17 फरवरी को खत्म हो रही हैं. इसके तुरंत बाद छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम्स शुरू हो जाएंगे, जो 24 फरवरी से 7 मार्च तक चलेंगे. परीक्षा खत्म होते ही छात्रों और उनके माता-पिता के मन में एक ही सवाल घूमने लगता है कि रिजल्ट कब आएगा?. आपके इसी सवाल का जवाब आइए जानते हैं आगे आर्टिकल में...

कब आएगा 10वीं का रिजल्ट?

झारखंड बोर्ड के पिछले रिकॉर्ड को देखें तो कॉपियों की चेकिंग में लगभग डेढ़ से दो महीने का समय लगता है. सूत्रों की मानें तो JAC 10th Result 2026 की घोषणा अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई की शुरुआत में की जा सकती है. पिछले साल यानी 2025 में नतीजे 27 मई को जारी हुए थे, लेकिन इस बार बोर्ड थोड़ा जल्दी रिजल्ट देने की तैयारी में है.

पास होने के लिए कितने नंबर हैं जरूरी

 छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 30% नंबर लाने होंगे. ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग 30-30% नंबर लाने होंगे. अगर आप किसी एक में भी रह जाते हैं, तो उसे फेल माना जाएगा. साथ ही, आपका कुल एग्रीगेट (Aggregate) भी 30% होना जरूरी है.

रिजल्ट देखने के दो आसान तरीके

आधिकारिक साइट पर जाएं, अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें और 'Submit' बटन दबाते ही आपका स्कोरकार्ड सामने होगा.

अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं. टाइप करें- JHA10 <स्पेस> अपना रोल नंबर और इसे 5676750 पर भेज दें. आपका रिजल्ट आपके फोन पर मैसेज के रूप में आ जाएगा.

अगर नंबर कम आए तो क्या करें?

रिजल्ट आने के बाद अगर आप अपने नंबरों से खुश नहीं हैं, तो परेशान न हों. बोर्ड आपको री-इवैल्यूएशन (Re-evaluation) का मौका देता है, जिसके फॉर्म जून में भरे जाते हैं. वहीं, अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो वह जुलाई में कंपार्टमेंट परीक्षा देकर इसी साल अपनी पढ़ाई आगे जारी रख सकता है.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Noiad के 50 साल:'New Noida' से Jewar Airport तक, ऐसा होगा Future Plan | Noida 50th Anniversary
Topics mentioned in this article