ICSE-ISC Results: दक्षिण और पश्चिम भारत का दबदबा, उत्तर भारत में सबसे ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा

ICSE, ISC Result 2026 : ICSE और ISC नतीजों में दक्षिण और पश्चिम भारत का शानदार प्रदर्शन. जानें किस क्षेत्र में रहा सबसे ज्यादा पास प्रतिशत और कहां से शामिल हुए सबसे अधिक छात्र.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 12वीं (ISC) की परीक्षा में दक्षिणी क्षेत्र (Southern Region) का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है.

ICSE-ISC Results: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस साल के आंकड़ों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारतीय छात्र पढ़ाई के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं. हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि जहां उत्तर भारत में परीक्षा देने वालों की संख्या सबसे अधिक रही, वहीं बाजी मारने और शानदार प्रदर्शन के मामले में दक्षिण और पश्चिम भारत के राज्यों ने सबको पीछे छोड़ दिया है.

क्षेत्रीय प्रदर्शन: कहां के छात्र रहे सबसे आगे?

बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 12वीं (ISC) की परीक्षा में दक्षिणी क्षेत्र (Southern Region) का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है. यहां का पास प्रतिशत 99.87% दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक है. इसके ठीक पीछे पश्चिमी क्षेत्र (Western Region) रहा, जहां 99.55% छात्र सफल हुए.

वहीं, अगर 10वीं (ICSE) की बात करें, तो यहां समीकरण थोड़े बदले हुए नजर आए. 10वीं में पश्चिमी क्षेत्र ने 99.85% पास प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि दक्षिणी क्षेत्र 99.81% के साथ दूसरे स्थान पर रहा.

उत्तर भारत में रही सबसे अधिक भीड़

भले ही पास प्रतिशत में दक्षिण और पश्चिम भारत आगे हों, लेकिन छात्रों की भागीदारी के मामले में उत्तर भारत (Northern Region) सबसे ऊपर रहा. 10वीं और 12वीं, दोनों ही परीक्षाओं में सबसे ज्यादा छात्र उत्तर भारत के केंद्रों से शामिल हुए. यह दर्शाता है कि इस क्षेत्र में छात्रों के बीच इस बोर्ड के प्रति काफी उत्साह और प्रतिस्पर्धा है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Axis My India को क्यों रोकना पड़ा बंगाल का Exit Poll, प्रदीप गुप्ता ने क्या बताया?