ISC Result 2026: कानपुर के ओजस्वित पासरीचा ने 100% अंक हासिल कर बने 'नेशनल टॉपर'

ISC Result 2026: कानपुर के ओजस्वित पासरीचा ने 100% अंक लाकर सबको चौंका दिया.जानें कैसे चेक करें ICSE और ISC का रिजल्ट और क्या रहा इस साल का पास प्रतिशत.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या digilocker.gov.in पर लॉग इन करें.

ISC Result 2026 :  कानपुर के शिक्षा जगत में जश्न का माहौल ISC बोर्ड के परिणाम आते ही शहर के सीलिंग हाउस स्कूल से एक ऐसी खबर आई है, जिसने पूरे शहर का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है. स्कूल के छात्र ओजस्वित पासरीचा ने 12वीं में 100 फीसदी अंक हासिल कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है. ​कानपुर के सीलिंग हाउस स्कूल के छात्र ओजस्वित पासरीचा ने ISC 12वीं की परीक्षा में सभी विषयों में पूर्णांक (100 में से 100) हासिल किए हैं.

स्कूल का दावा है कि ओजस्वित न केवल शहर के बल्कि 'नेशनल टॉपर' भी हैं. हालांकि बोर्ड की ओर से अभी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है, लेकिन ओजस्वित का यह स्कोर किसी ऐतिहासिक उपलब्धि से कम नहीं है.

​​सीलिंग हाउस स्कूल सिर्फ 12वीं तक सीमित नहीं रहा. 10वीं कक्षा (ICSE) का रिजल्ट भी 100% रहा है. स्कूल की छात्रा सृष्टि सिंह ने 98.99 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है.

टॉपर बनने का श्रेय माता-पिता और टीचर्स को

नेशनल टॉपर ओजस्वित ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि मैं अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को देता हूं. यहां का माहौल और नियमित पढ़ाई ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है. आगे वह अपना करियर इंजीनियरिंग और मेडिकल के क्षेत्र में बनाएंगे.

Advertisement
'मेरे लिए सपने जैसा है'

वहीं, सेकेंड टॉपर सृष्टि सिंह ने कहा कि रिजल्ट देखकर बहुत खुशी हो रही है. शिक्षकों ने हर कदम पर हमें गाइड किया. 98.99% अंक हासिल करना मेरे लिए सपने जैसा है.

बच्चों की कड़ी मेहनत का नतीजा

स्कूल की प्रिंसिपल वनिता मेहरोत्रा ने कहा "यह बच्चों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का नतीजा है. हम स्कूल में रेगुलर टेस्ट, डाउट क्लीयरिंग क्लासेज और करियर काउंसलिंग पर विशेष ध्यान देते हैं. मुझे अपने सभी टॉपर्स पर गर्व है. लगातार चौथे साल 100% रिजल्ट देना यह साबित करता है कि हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं."

Advertisement

​​रिजल्ट घोषित होते ही छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल था, लेकिन वहीं दूसरी ओर वेबसाइट पर रिजल्ट देखने की होड़ में सर्वर भी क्रैश हो गया. स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं का उनके परिजनों ने मिठाई के साथ स्वागत किया, -छात्राओं को बड़ी सफलता पर बधाई दी.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: बंगाल में बंपर वोटिंग से बदलेगी सरकार? | Exit Poll Results 2026