IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा के प्यार की कहानी, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले IPS केके बिश्नोई का पूरा नाम कृष्ण कुमार बिश्नोई है. जो कि 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. इस समय वो संभल जिले के एसपी हैं. वहीं अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं जो कि उत्तर प्रदेश की ही मूल निवासी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दोनों आईपीएस अधिकारियों की लव स्टोरी यूपी के गोरखपुर से शुरू हुई थी.

उत्तर प्रदेश के IPS केके बिश्नो और अंशिका वर्मा ने गुरुवार को सगाई कर ली है. संभल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान  एसपी बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई. इतना ही नहीं उसके बाद डांस भी किया. इनके डांस का वीडियो वायरल भी हो रहा है. इस मौके पर कई बड़े अधिकारी भी मौजूद थे. दोनों IPS अफसरों की शादी की बाकी रस्सें अब राजस्थान में होने वाली है. तय कार्यक्रम के अनुसार बाड़मेर में आज इनकी हल्दी-संगीत सेरेमनी है. वहीं 29 मार्च को शादी और 30 मार्च को जोधपुर में रिसेप्शन दी जाएगी.

IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की लव स्टोरी

दोनों आईपीएस अधिकारियों की लव स्टोरी यूपी के गोरखपुर से शुरू हुई थी. साल 2023 में केके बिश्नोई एसपी सिटी की सेवा दे रहे थे. वहीं अंशिका वर्मा से उनकी मुलाकात हुई थी. NDTV से एक खास बातचीत में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने अपनी लव स्टोरी का जिक्र करते हुए हाल ही में बताया था कि हमारी मुलाकात गोरखपुर में हुई थी. जब मैं एसपी सिटी के रूप में तैनात था. अंशिका वहां एएसपी थीं. अंशिका एक बहुत अच्छी इंसान हैं. जिस तरह से वो काम करती हैं उसे देखकर मैं प्रभावित हुआ था. 

कौन है IPS अंशिका वर्मा

  1. अंशिका वर्मा बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात हैं.
  2. इससे पहले वह गोरखपुर में एएसपी के पद पर भी तैनात रह चुकी हैं.
  3. मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं. 
  4. साल 2021 बैच की IPS अधिकारी हैं.

राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले IPS केके बिश्नोई का पूरा नाम कृष्ण कुमार बिश्नोई है. जो कि 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. इस समय वो संभल जिले के एसपी हैं. 

ये भी पढ़ें- IPS Anshika Verma : SP केके बिश्नोई संग रचाएंगी शादी, राजस्थान की बहू बनेंगी अंशिका वर्मा

Featured Video Of The Day
Petrol Diesel Price | सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल? सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला | Nirmala Sitharaman