'पंजाब को अच्छे IPS की जरूरत है', इसलिए MBBS के बाद गुरसिमरत सिंह ने 4 बार पास की UPSC

ips gursimrat singh dhillon success story: MBBS डॉक्टर, नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी और अब IPS अधिकारी. पंजाब के गुरसिमरत सिंह ढिल्लों ने चार बार UPSC परीक्षा पास कर अपनी अलग पहचान बनाई. जानिए पटियाला के इस युवा अफसर की प्रेरक सफलता कहानी, परिवार, शिक्षा और UPSC स्ट्रैटेजी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
IPS गुरसिमरन सिंह ढिल्लों की सक्‍सेस स्‍टोरी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पंजाब के गुरसिमरत सिंह ढिल्लों राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी और डॉक्टर रह चुके हैं, अब IPS अधिकारी हैं
  • उन्होंने चार बार UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की और दिल्ली पुलिस में ACP से IPS तक का सफर तय किया
  • गुरसिमरत पटियाला के निवासी हैं, जिन्होंने सरकारी मेडिकल कॉलेज से MBBS की डिग्री हासिल की है

IPS Gursimrat Singh Dhillon Success Story: पंजाब के गुरसिमरत सिंह ढिल्लों कमाल के शख्स हैं. वे राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं. उनके पास डॉक्टर की डिग्री भी है और अब उनका IPS बनने का सपना भी पूरा हो चुका है. भारतीय पुलिस सेवा में शामिल होने के लिए गुरसिमरत सिंह ढिल्लों ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा चार बार पास की. उन्होंने 'पंजाब को अच्छे IPS अधिकारियों की जरूरत है' की सोच के साथ दिल्ली पुलिस में ACP से लेकर IPS अधिकारी बनने तक का सफर तय किया.  

आईपीएस गुरसिमरन सिंह ढिल्लों पंजाब के पटियाला से हैं. Photo Credit: dr.gursimrat_singh_ips

सोशल मीडिया पोस्ट से फिर चर्चा में आए

IPS गुरसिमरत सिंह ढिल्लों की सक्सेस स्टोरी उनके मामा और पंजाब कैडर के पूर्व IPS अधिकारी गुरिंदर सिंह ढिल्लों की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद एक बार फिर चर्चा में है. गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने 25 अक्टूबर 2026 को अपने X हैंडल पर गुरसिमरत के बचपन और IPS वर्दी वाली तस्वीर साझा की.

पोस्ट में उन्होंने लिखा, "कहानी तब और अब: डॉ. गुरसिमरत सिंह ढिल्लों, IPS, पंजाब कैडर, 2025 बैच और ADGP गुरिंदर सिंह ढिल्लों, IPS (सेवानिवृत्त), पंजाब कैडर, 1997 बैच. गुरसिमरत की पहली तस्वीर देखकर लगता है कि वह बचपन से ही परिवार में IPS अधिकारी बनने के लिए तैयार थे. उन्होंने IPS की विरासत को आगे बढ़ाया है और देश की बेहतरीन तरीके से सेवा कर रहे हैं." 

आईपीएस गुरसिमरन सिंह ढिल्लों की सफलता की कहानी
Photo Credit: @gurinipspb

कौन हैं IPS गुरसिमरत सिंह ढिल्लों?

भारतीय पुलिस सेवा के 2025 बैच के अधिकारी गुरसिमरत सिंह ढिल्लों पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं. उनका जन्म और पालन-पोषण पटियाला में ही हुआ. उन्होंने आवर लेडी ऑफ फातिमा कॉन्वेंट सेकेंडरी स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद सरकारी मेडिकल कॉलेज, पटियाला से MBBS की डिग्री हासिल कर डॉक्टर बने. उनके माता-पिता भी डॉक्टर हैं. उनके मामा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पूर्व IPS अधिकारी हैं, जो पंजाब पुलिस में ADGP पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं. गुरसिमरत को सिविल सेवा में आने की प्रेरणा भी अपने मामा से ही मिली. इसी प्रेरणा के चलते उन्होंने डॉक्टर बनने के बाद सिविल सेवा का रास्ता चुना.  

Advertisement

कौन हैं IPS गुरसिमरत सिंह ढिल्लों Photo Credit: Dr.Gursimrat Singh Dhillon_IPS

दिल्ली में ACP भी रहे गुरसिमरत सिंह

यूट्यूब चैनल 'TOTA SINGH DINA' को दिए इंटरव्यू में गुरसिमरत सिंह ढिल्लों ने अपनी UPSC यात्रा और रणनीति साझा की. उन्होंने बताया कि MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 2021 में पहली बार UPSC सिविल सेवा परीक्षा दी. पहले ही प्रयास में सफलता मिली और उन्हें DANIPS कैडर आवंटित हुआ, जिसके बाद वे दिल्ली में ACP बने. इसके बाद उन्होंने लगातार तीन और बार UPSC परीक्षा पास की. IDES और IRS जैसी सेवाओं में चयन होने के बाद अंततः उनका सपना पूरा हुआ और उन्हें IPS सेवा मिल गई. 

गुरसिमरत सिंह ढिल्लों का कहना है कि उन्हें हमेशा लगता था कि देश और विशेष रूप से पंजाब को अच्छे IPS अधिकारियों की जरूरत है. Photo Credit: dr.gursimrat_singh_ips

Advertisement

गुरसिमरत सिंह ढिल्लों की UPSC स्ट्रैटेजी

गुरसिमरत सिंह ढिल्लों का कहना है कि उन्हें हमेशा लगता था कि देश और विशेष रूप से पंजाब को अच्छे IPS अधिकारियों की जरूरत है. यही सोच उन्हें भारतीय पुलिस सेवा में जाने के लिए लगातार प्रेरित करती रही. उन्होंने बताया कि UPSC की तैयारी शुरू करने से पहले उन्होंने परीक्षा के पैटर्न को समझने पर जोर दिया. उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि सिविल सेवा परीक्षा एक अभ्यर्थी से आखिर क्या अपेक्षा रखती है. इसके बाद नियमित अध्ययन, निरंतर मेहनत और खुद पर भरोसा बनाए रखते हुए वे लगातार चार बार UPSC परीक्षा पास करने में सफल रहे.

 यह भी पढ़ें- IPS कुहू गर्ग हुईं भावुक, SVPNPA में अवार्ड जीतने के बाद शेयर क‍िए द‍िल के जज्‍बात

Featured Video Of The Day
कानपुर की 'हसीना' की खौफनाक हत्या, महिला को राजमिस्त्री पति ने उतारा मौत के घाट
Topics mentioned in this article
IPS
India
Success Story
UPSC

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं