IIt jammu internship 2026 : अगर आप साइंस या इंजीनियरिंग के छात्र हैं और कुछ अलग करने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है. IIT जम्मू ने RISE-UP 2026 रिसर्च इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की है, जो खासतौर पर अंडरग्रेजुएट छात्रों के लिए बनाया गया है. ये प्रोग्राम सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को रियल लाइफ टेक्निकल प्रॉब्लम पर काम करने का मौका देगा. देशभर के छात्र इसमें हिस्सा लेकर IIT के एक्सपर्ट टीचर्स के साथ काम कर सकते हैं, जिससे उनके करियर को नई पहचान मिल सकती है.
यह भी पढ़ें- व्हाइट-कॉलर जॉब्स और AI: रघुराम राजन ने बताया क्यों एआई को अपनाने में लग सकते हैं दशकों
इस इंटर्नशिप के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस 26 मार्च 2026 से शुरू होगी और 10 अप्रैल 2026 तक चलेगी. इंटरेस्टेड स्टूडेंट्स को समय रहते अपने डॉक्यूमेंट्स और जरूरी जानकारी तैयार रखनी होगी. आवेदन IIT जम्मू के ऑफिशियल पोर्टल के जरिए किया जा सकेगा, जिसकी जानकारी उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर की जाएगी.
किसके लिए है ये प्रोग्रामRISE-UP 2026 खास तौर पर प्री-फाइनल ईयर के अंडरग्रेजुएट छात्रों के लिए है. इसके अलावा पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट भी इसमें अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन शर्त ये है कि वे IIT जम्मू से जुड़े हुए नहीं होने चाहिए. ये प्रोग्राम क्लासरूम से अलग एक प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस देने पर फोकस करता है.
ये इंटर्नशिप मई 2026 से शुरू होगी और 4 से 8 हफ्तों तक चलेगी. जो छात्र पूरे 8 हफ्ते का प्रोग्राम पूरा करेंगे, उन्हें स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. इसके साथ ही छात्रों को एडवांस लैब्स और मॉडर्न रिसर्च फैसिलिटीज का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा, जिससे उनके स्किल्स और बेहतर होंगे.
क्यों खास है ये मौकाइस प्रोग्राम की सबसे खास बात ये है कि छात्र सिर्फ किताबों तक नहीं रहेंगे, बल्कि रियल प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे. IIT के टीचर्स के साथ काम करने का एक्सपीरियंस छात्रों के रिज्यूमे को मजबूत बनाएगा. साथ ही ये मौका उनके करियर के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है.