IIT में इस ब्रांच के छात्रों पर बरसते हैं करोड़ों रुपये, तमाम IITs में सबसे बड़े प्लेसमेंट ऑफर

अगर आप भी IIT से पढ़ाई कर करोड़ों का पैकेज पाने का सपना देख रहे हैं, तो पहले जान लीजिए किन पांच IIT में सबसे बड़े पैकेज मिले और कौन सी ब्रांच के छात्रों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IIT में अब तक इस ब्रांच का रहा है जलवा

Top 5 IIT Highest Package Branch: अगर आपका सपना IIT से पढ़ाई करके करोड़ों का पैकेज पाने का है, तो सिर्फ IIT में एडमिशन मिलना ही काफी नहीं होता. सही ब्रांच चुनना भी बहुत जरूरी होता है. पिछले कुछ सालों के प्लेसमेंट के आंकड़े बताते हैं कि देश के बड़े IIT में सबसे ज्यादा करोड़ों के ऑफर ज्यादातर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (Computer Science and Engineering-CSE) के छात्रों को मिले हैं. हालांकि IIT हाईएस्ट पैकेज पाने वाले स्टूडेंट का नाम नहीं बताते हैं, लेकिन प्लेसमेंट के आंकड़ों से साफ है कि सबसे ज्यादा बड़े पैकेज इसी ब्रांच के छात्रों को मिलते हैं. आइए जानते हैं देश के पांच बड़े IIT, वहां कितना Highest package मिला और किस ब्रांच के छात्रों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ. ये जानकारी IIT की ऑफिशियल वेबसाइट और प्लेसमेंट रिपोर्ट से ली गई है.

IIT Bombay

IIT Bombay देश के सबसे मशहूर IIT में से एक है. हाल के प्लेसमेंट में यहां करीब 3.67 करोड़ रुपये का इंटरनेशनल पैकेज मिला. IIT ने हाईएस्ट पैकेज पाने वाले छात्र का नाम और ब्रांच नहीं बताई. हालांकि प्लेसमेंट के आंकड़े बताते हैं कि कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (Computer Science and Engineering-CSE) के छात्रों को सबसे ज्यादा बड़े ऑफर मिले.

IIT Delhi

IIT Delhi का प्लेसमेंट भी हर साल चर्चा में रहता है. यहां करीब 2.5 करोड़ रुपये तक का इंटरनेशनल पैकेज मिला. IIT ने highest package पाने वाले छात्र की जानकारी नहीं दी. लेकिन पिछले कुछ सालों के प्लेसमेंट के आंकड़े बताते हैं कि CSE यानी (Computer Science and Engineering) के छात्रों को सबसे ज्यादा बड़े पैकेज मिले. कई छात्रों को बड़ी टेक कंपनियों में नौकरी मिली.

IIT Kharagpur

IIT Kharagpur में हर साल भारत और विदेश की कई बड़ी कंपनियां भर्ती के लिए आती हैं. यहां करीब 2.68 करोड़ रुपये तक का हाई पैकेज मिला. प्लेसमेंट के दौरान कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग यानि CSE के छात्रों को सबसे ज्यादा नौकरी के ऑफर मिले. कई छात्रों को विदेश में भी काम करने का मौका मिला.

Advertisement

IIT Kanpur

IIT Kanpur का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी काफी अच्छा है. यहां करीब 1.9 करोड़ रुपये से ज्यादा का इंटरनेशनल ऑफर मिला. IIT ने Highest package पाने वाले स्टूडेंट का नाम और ब्रांच नहीं बताई. हालांकि प्लेसमेंट के आंकड़ों के मुताबिक यहां पर भी CSE के छात्रों को सबसे ज्यादा हाई पैकेज वाली नौकरियां मिलीं.

IIT Madras

IIT Madras भी देश के टॉप IIT में गिना जाता है. यहां करीब 1.31 करोड़ रुपये तक का हाई पैकेज मिला. प्लेसमेंट के आंकड़े बताते हैं कि कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरंग यानी CSE के छात्रों को सबसे ज्यादा बड़े पैकेज और सबसे अच्छा एवरेज पैकेज मिला.

Advertisement

कौन सी ब्रांच दिलाती है सबसे ज्यादा हाई पैकेज

अगर पिछले कुछ सालों के प्लेसमेंट के आंकड़े देखें तो  Computer Science and Engineering-CSE सबसे ज्यादा हाई पैकेज दिलाने वाली ब्रांच है. Google, Microsoft, Apple, Qualcomm, Jane Street और दूसरी बड़ी टेक कंपनियां सबसे ज्यादा इसी ब्रांच के छात्रों को नौकरी देती हैं. हालांकि सिर्फ ब्रांच चुन लेने से करोड़ों का पैकेज नहीं मिलता. इसके लिए अच्छी कोडिंग, नई स्किल सीखना, इंटर्नशिप करना और प्रोजेक्ट पर काम करना भी उतना ही जरूरी होता है. यही वजह है कि हर साल सबसे ज्यादा हाई पैकेज पाने वाले छात्रों में इस ब्रांच का दबदबा देखने को मिलता है.

ये भी पढ़ें - देश के बड़े IITs में हर 10 में से 4 प्रोफेसर के पद खाली, दिल्ली-बॉम्बे समेत 22 संस्थानों का डेटा आया सामने

Featured Video Of The Day
राम मंदिर चंदा मामले में बड़ा खुलासा! QR कोड के बक्से से पूरी साजिश डिकोड!
Topics mentioned in this article
Highest Salary Package
Best IIT Branch
IIT Highest Package
Computer Science
Computer Science And Engineering Course