IIIT Delhi Summer Internship 2026: अगर आप इस बार गर्मी को सिर्फ छुट्टियों में नहीं, बल्कि करियर को बूस्ट देने में बदलना चाहते हैं, तो आपके लिए गोल्डन मौका आ चुका है. इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (IIIT-Delhi) ने समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 (Summer Internship Programme 2026) के लिए आवेदन मंगाए हैं. यह इंटर्नशिप 11 मई 2026 से शुरू होगा. UG और PG छात्र इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. इस साल के प्रोजेक्ट्स टेक्नोलॉजी, AI, रोबोटिक्स, हेल्थकेयर और नैनो-डिवाइस जैसे हाई-इम्पैक्ट सेक्टर्स में हैं. सबसे खास बात कि इसमें सेलेक्ट होने वाले स्टूडेंट्स को सीखने के साथ मंथली स्टाइपेंड भी मिलेगा.
IIIT दिल्ली समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026रजिस्ट्रेशन- 18 फरवरी 2026 से शुरू
आवेदन की लास्ट डेट- 15 मार्च 2026
रिजल्ट- 15 अप्रैल 2026
इंटर्नशिप शुरू- 11 मई 2026
IIIT दिल्ली का समर इंटर्नशिप क्यों खास हैहर साल IIIT दिल्ली के फैकल्टी मेंबर्स रियल-टाइम और इंडस्ट्री-रेडी प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं. इस इंटर्नशिप के दौरान आपको रिसर्च-ओरिएंटेड प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका, टॉप फैकल्टी मेंटर्स के साथ डायरेक्ट गाइडेंस, एडवांस्ड लैब्स और इंटरडिसिप्लिनरी एक्सपोजर और हायर स्टडीज और पीएचडी के लिए मजबूत प्रोफाइल मिलेगा.
अगर आप किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से अंडरग्रेजुएट या पोस्ट-ग्रेजुएट छात्र हैं, आपका अकेडमिक रिकॉर्ड स्ट्रॉन्ग है, रिसर्च और इनोवेशन में इंट्रेस्ट रखते हैं, तो यह मौका आपके लिए है. आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. एक स्टूडेंट मैक्सिमम 3 प्रोजेक्ट्स के लिए आवेदन कर सकता है.
कैसे करें अप्लाई- 18 फरवरी 2026 से आधिकारिक आवेदन लिंक खुल चुका है.
- ऑफिशियल लिंक https://iiitd.ac.in/placement/summer-internships पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं.
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें.
- अगर हॉस्टल चाहिए तो संबंधित ऑप्शन चुनें.
- जिस प्रोजेक्ट में इंट्रेस्ट है, उसके सामने 'अप्लाई'पर क्लिक करें.
- फॉर्म पूरा करने के बाद सबमिट करें.
- अब आपका आवेदन पूरा हो गया है.
- बेयसियन पर्सुएशन (Bayesian Persuasion) 2-3 महीने के लिए है.
- एआई-नेटिव वायरलेस नेटवर्क और वायरलेस सेंसिंग (AI-native Wireless Networks and Wireless Sensing) 2 महीने के लिए है.
- ओरल हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स डिजाइन एंड डेवलपमेंट (Design and Development of Oral Healthcare Products) 4-6 महीने के लिए है.
- बायोलॉजिकली इंस्पायर्ड डिजाइन कॉग्निशन (Understanding Design Cognition in Biologically Inspired Design Process) 6 महीने के लिए है.
- डाइइलेक्ट्रिक मेटासर्फेसेस का कम्प्यूटेशनल डिजाइन (Computational Design and Analysis of Dielectric Metasurfaces) 2 महीने के लिए है.
- एआई इन एजुकेशन (AI in Education- K12 Live Tutor System) 3 महीने के लिए है.
- इंटरैक्टिव ह्यूमन सेल डेटा-सेट एक्सप्लोरर (Making Interactive Human Cell Data-set Explorer) 3 महीने के लिए है.
- ऑटोनोमस इंडोर यूएवी (Autonomous Indoor UAVs) 2-3 महीने के लिए है.
- मैग्नेटिक टनल जंक्शन बेस्ड न्यूरल नेटवर्क (Magnetic Tunnel Junctions Based Neural Network) 2-3 महीने के लिए है.
- मल्टी-रोबोट प्लानिंग एंड कोऑर्डिनेशन (Multi-robot Planning and Coordination under Uncertain Conditions) 3 महीने के लिए है.
- चार्जिंग स्टेशन प्लेसमेंट के लिए एनपी-हार्डनेस हैंडलिंग (Designing Techniques for Handling NP-hardness in Charging Station Placement Problem) 3 महीने के लिए है.
- सेफ-हॉस्पिटल्स (SAFE-Hospitals: AI for Flagging Drug Interactions) 3 महीने के लिए है.
1. सेलेक्टेड स्टूडेंट्स को 5,000 रुपए हर महीने स्टाइपेंड
2. हॉस्टल सुविधा (ऑप्शनल)
3. रिसर्च सर्टिफिकेट और पब्लिकेशन का मौका