IGNOU में इन कोर्सेस में एडिमिशन के लिए नहीं है कोई एज लिमिट, यहां जानें पूरी डिटेल्स

IGNOU देश की सबसे बड़ी ओपन यूनिवर्सिटी है. यहां घर बैठे पढ़ाई की सुविधा मिलती है और डिग्री पूरे देश में मान्य होती है. एडमिशन साल में दो बार जनवरी और जुलाई में होता है. उम्र की यहां कोई लिमिट नहीं है, बस जरूरी एजूकेशनल क्वालिफिकेशन होनी चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
10वीं के बाद स्टूडेंट्स डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं.

IGNOU Admission process : Indira Gandhi National Open University यानी IGNOU देश की सबसे बड़ी ओपन यूनिवर्सिटी है. यहां हर साल लाखों छात्र पढ़ाई के लिए एडमिशन लेते हैं. IGNOU एक सरकारी यूनिवर्सिटी है. यहां घर से पढ़ाई की सुविधा मिलती है. आप अपनी सुविधा के हिसाब से पढ़ सकते हैं और एग्जाम दे सकते हैं. यहां से मिलने वाली डिग्री पूरे देश में मान्य है. सबसे अच्छी बात यह है कि यहां फीस कम होती है और पढ़ाई का तरीका आसान होता है.

एडमिशन कब होता है?

IGNOU में साल में दो बार एडमिशन शुरू होता है, एक बार जनवरी में और दूसरी बार जुलाई में. इन दिनों में ऑनलाइन फॉर्म भरे जाते हैं. कई बार आखिरी तारीख भी बढ़ा दी जाती है ताकि ज्यादा लोग आवेदन कर सकें.

IGNOU में एडमिशन के लिए एज लिमिट क्या है?

IGNOU की एक बड़ी खास बात यह है कि यहां एडमिशन के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है. अगर आपके पास जरूरी योग्यता है, तो आप किसी भी उम्र में कोर्स कर सकते हैं. यहां 12वीं पास 17 साल का स्टूडेंट भी एडमिशन ले सकता है. वहीं 40-45 साल के वर्किंग लोग या बुजुर्ग भी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. यहां पढ़ाई की कोई उम्र नहीं मानी जाती.

कौन-कौन से कोर्स कर सकते हैं

10वीं के बाद स्टूडेंट्स डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं. 12वीं पास करने के बाद BA, BCom, BSc, BBA, BCA जैसे ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन लिया जा सकता है. ग्रेजुएशन के बाद MA, MSc, MBA, MCA जैसे पोस्टग्रेजुएट कोर्स किए जा सकते हैं. जो लोग कम समय में किसी खास सब्जेक्ट में स्किल बढ़ाना चाहते हैं, वे PG डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स भी कर सकते हैं.

नौकरी करने वाले लोग, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स, गृहिणियां, बुजुर्ग, गांव या दूर-दराज में रहने वाले स्टूडेंट्स, और फिजिकली डिसेबल्ड लोग भी यहां आराम से पढ़ाई कर सकते हैं.

Advertisement
एडमिशन कैसे लें?

एडमिशन लेने के लिए आपको IGNOU की वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होता है. फिर लॉग इन करके अपना कोर्स चुनना होता है. इसके बाद फॉर्म भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और ऑनलाइन फीस जमा कर दें. फीस जमा होते ही आपका फॉर्म सबमिट हो जाता है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Sangeet Som ने Pahalgam की घटना पर दिया चौंकाने वाला जवाब! Sucherita Kukreti | Muslim
Topics mentioned in this article