IGNOU Admission 2026: इग्नू जनवरी सेशन के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ी, हाथ से न जानें दे ये मौका

हर कोर्स की फीस अलग-अलग होती है. इसलिए फॉर्म भरने से पहले अपने कोर्स की फीस चेक कर लें. साथ ही स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे 28 फरवरी, 2026 से पहले अप्लाई कर दें. आखिरी समय में कई बार साइट क्रैश हो जाती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
IGNOU ऑनलाइन मोड कई सारे अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स करवाता है.

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (Indira Gandhi National Open University) ने जनवरी 2026 सेशन के ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन प्रोग्राम में एडमिशन लेने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. जिन भी इच्छुक स्टूडेंट्स ने आवेदन नहीं किया था वो  28 फरवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. IGNOU ऑनलाइन मोड कई सारे अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स करवाता है. जो लोग कॉलेज जाकर रेगुलर पढ़ाई नहीं कर पाते हैं, वो इन कोर्सों को घर से बैठकर आराम से कर सकते हैं. 

कैसे करें आवदेन-

  1. इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल- ignou.ac.in पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं. 
  2. एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले REGISTRATION करना होता है. 
  3. एप्लीकेंट को लॉगिन एरिया में NEW REGISTRATION टैब दिखेगा इसपर क्लिक कर दें. रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरें.
  4. यूजरनेम 8 से 16 कैरेक्टर के बीच का होना चाहिए. पासवर्ड सेट करने के बाद  "SUBMIT" बटन पर क्लिक करें.
  5. कैंडिडेट्स को उनके रजिस्टर्ड ईमेल और फ़ोन नंबर पर लॉग इन SMS आएगा.
  6. अब यूजरनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें.
  7. एप्लीकेशन फ़ॉर्म भरने के बाद एक स्कैन की हुई फोटो, एक स्कैन किया हुआ सिग्नेचर और अन्य दस्तावेज अपलोड कर लें.
  8. ये प्रक्रिया पूरी करने के बाद फीस जरूर भर दें. 

बता दें की हर कोर्स की फीस अलग-अलग होती है. इसलिए फॉर्म भरने से पहले अपने कोर्स की फीस चेक कर लें. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे 28 फरवरी, 2026 से पहले अप्लाई कर दें. आखिरी समय में कई बार साइट क्रैश हो जाती है और सही से काम नहीं करती है. जिसके कारण आवेदन करने का मौका हाथ से छुट जाता है.

Featured Video Of The Day
कौन है Ishan कि Girlfriend Aditi जो हैं करोड़ों के Brand की मालकिन?