ICSI CS Professional Topper List: किंजल अजमेरा बनीं टॉपर, यहां देखें ऑल इंडिया टॉपर्स की पूरी लिस्ट

ICSI CS Professional Topper List 2025: ICSI ने सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2025 परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया है. इस साल किंजल अजमेरा को पहली रैंक मिली है. देखें टॉप-10 रैंक पर कौन-कौन से कैंडिडेट्स हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ICSI CS Professional Topper List 2025

ICSI CS Professional Topper List 2025: सीएस प्रोफेशनल एग्जाम दिसंबर 2025 का रिजल्ट आज, 25 फरवरी को जारी कर दिया गया है. इंस्टीट्यू ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने सुबह 11 बजे CS प्रोफेशनल प्रोग्राम का रिजल्ट अनाउंस किया. इसके साथ ही ऑल इंडिया रैंक (AIR) होल्डर्स की मेरिट लिस्ट भी रिलीज की गई है. इस बार किंजल अजमेरा (Kinjal Ajmera) ने ऑल इंडिया टॉप किया है. दूसरी रैंक मान्या बठला (Manya Bathla) और तीसरी चारु उपाध्याय को मिली है. देखें टॉप-10 टॉपर्स की लिस्ट और रिजल्ट चेक करने की प्रोसेस.

CS Professional December 2025: टॉप-10 टॉपर्स लिस्ट

1. किंजल अजमेरा (रोल नंबर 321918)

2. मान्या बठला (रोल नंबर 305210)

3. चारु उपाध्याय (रोल नंबर 320848)

4. विनी निर्मल सप्रे (रोल नंबर 328238)

5. अंजलि कुमारी (रोल नंबर 306533)

6. कमल सिंह रावत (रोल नंबर 305340)

7. कुनिका भावेशभाई शाह (रोल नंबर 317971)

8 आस्था पटेल (रोल नंबर 320898)

9. मनसा अय्यर आर (रोल नंबर 312601)

10. हीर ओझा परम (रोल नंबर 317797)

CS Professional Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट

1. सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट www.icsi.edu पर जाएं.
2. 'CS Professional Result December 2025' लिंक पर क्लिक करें.
3. अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
4. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
5. आगे के लिए प्रिंट या डाउनलोड जरूर कर लें.

मार्क्स स्टेटमेंट की फिजिकल कॉपी कब मिलेगी

ICSI के ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की फिजिकल कॉपी जल्द ही कैंडिडेट्स के बताए गए एड्रेस पर भेजी जाएगी. अगर किसी उम्मीदवार को 30 दिनों के अंदर मार्कशीट नहीं मिलती है, तो उन्हें अपनी डिटेल्स के साथ ICSI को जानकारी देनी होगी.

पास स्टूडेंट्स के लिए आगे क्या है अगला स्टेप

CS प्रोफेशनल दिसंबर 2025 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब अपना ई-मार्क्स स्टेटमेंट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा में सफल हो चुके छात्र आगे एसोसिएट मेंबरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके बाद वो कंपनी सेक्रेटरी के रूप में काम करने के लिए एलिजिबल हो जाएंगे, जो उनके करियर की शुरुआत के लिए एक जरूरी स्टेप है.

JEE Main 2026 Session 2 रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख, रैंक सुधारने के लिए तुरंत करें आवेदन

Featured Video Of The Day
Lucknow Blue Drum Case: लखनऊ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी ने पिता के शव के किए थे 4 टुकड़े