ICSI CS Result 2025: कल जारी होगा सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

रिजल्ट के साथ ही संस्थान ने अगली परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी है. जून 2026 सत्र की परीक्षाएं 1 जून से 7 जून 2026 के बीच होंगी. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया रिजल्ट के अगले दिन यानी 26 फरवरी 2026 से शुरू हो जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 40% अंक लाने होते हैं.

ICSI CS Result 2025 : 'द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया' (ICSI) कल यानी 25 फरवरी 2026 को दिसंबर 2025 सेशन के लिए सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा के नतीजे घोषित करने जा रहा है. अगर आपने भी पिछले साल दिसंबर में यह परीक्षा दी थी, तो आप अपना रिजल्ट संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर देख सकेंगे.रिजल्ट देखने का पूरा तरीका हम आपको यहां बताने जा रहे हैं...

कितने बजे आएगा आपका रिजल्ट?

संस्थान ने दोनों प्रोग्राम के लिए अलग-अलग समय तय किया है. 

CS प्रोफेशनल (Professional) का रिजल्ट 25 फरवरी 2026  को सुबह 11:00 बजे जारी होगा
CS एग्जीक्यूटिव (Executive) का रिजल्ट 25 फरवरी 2026 को सुबह दोपहर 2:00 बजे जारी होगा

ICSI CS Result 2025 :  स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

रिजल्ट जारी होने के बाद आपको अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा

सबसे पहले ICSI की वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.

वहां 'Result' वाले लिंक पर क्लिक करें.

अपना प्रोग्राम चुनें (Executive या Professional).

अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर भरें.

आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.

इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 40% नंबर लाने होते हैं. इसके साथ ही सभी विषयों को मिलाकर कुल योग (Aggregate) 50% होना अनिवार्य है.

जून 2026 परीक्षा का भी आया अपडेट

रिजल्ट के साथ ही संस्थान ने अगली परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी है. जून 2026 सत्र की परीक्षाएं 1 जून से 7 जून 2026 के बीच होंगी. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया रिजल्ट के अगले दिन यानी 26 फरवरी 2026 से शुरू हो जाएगी.

Featured Video Of The Day
Lucknow University में Namaz VS Hanuman Chalisa! लाल बारादरी मस्जिद सील, छात्र हिरासत में | UP News