CISCE Board Result 2026 : लाखों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) जल्द ही कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के नतीजे घोषित करने की तैयारी में है. अगर आपके बच्चों ने इस साल परीक्षा दी है, तो स्कोरकार्ड किसी भी वक्त आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो सकते हैं.
कब जारी होंगे नतीजे?
हालांकि, CISCE की तरफ से रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन पिछले कुछ सालों के ट्रेंड्स को देखें तो नतीजे अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई के पहले हफ्ते में आने की पूरी संभावना है. विदित हो कि 2024 और 2025 में 6 मई को जारी हुए थे. जबकि 2023 में रिजल्ट 14 मई को घोषित किए गए थे.
इस साल ICSE की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक और ISC की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं. इसके साथ ही CVE (वोकेशनल एजुकेशन) के नतीजे भी साथ ही घोषित किए जाएंगे.
कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाएं.
- होमपेज पर अपनी क्लास (ICSE या ISC) के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना UID और Index Number दर्ज करें.
- 'Show Result' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर होगी.
- इसे डाउनलोड करके सेव कर लीजिए फिर एक प्रिंटआउट निकाल लीजिए.
पिछले साल कैसा रहा था प्रदर्शन?
पिछले साल कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 99.35% रहा था, जबकि 12वीं में 99.34% छात्र सफल हुए थे. इस बार भी विशेषज्ञों को इसी तरह के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है.