ICSE 12th Result: 99.5% अंक हासिल कर शिवप्रिया पाठक ने रचा इतिहास, अब IAS बनकर देश की सेवा करने का है सपना

ICSE 12वीं की छात्रा शिवप्रिया पाठक ने 99.5% अंक हासिल कर टॉप किया है. जानें उनकी सफलता की कहानी और IAS बनने के उनके बड़े सपने के बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कुल पास प्रतिशत 99.13% रहा. यहां लड़कियों ने 99.48% के साथ बाजी मारी, जबकि लड़कों का प्रतिशत 98.81% रहा. 

ICSE Topper 2026 :  कहते हैं कि अगर इरादे फौलादी हों और मेहनत में ईमानदारी हो, तो कामयाबी कदम चूमती है. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं (ISC) के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस बार कुल पास प्रतिशत 99.13 प्रतिशत रहा. 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद  होनहार छात्रा शिवप्रिया पाठक का नाम चर्चा में है. जिन्होंने 99.5 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है.

"शब्दों में बयां नहीं कर सकती खुशी"

नतीजे आने के बाद शिवप्रिया के घर में जश्न का माहौल है. अपनी इस शानदार उपलब्धि पर शिवप्रिया कहती हैं, "मैं इस एहसास को शब्दों में बयां नहीं कर सकती. 99.5 प्रतिशत अंक पाकर मैं बेहद खुश हूं. यह सब मेरे शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर सहयोग की वजह से मुमकिन हो पाया है. मैं उनकी बहुत आभारी हूं." उन्होंने आगे कहा कि 12वीं में 99.5 प्रतिशत हासिल करने के लिए शिवप्रिया ने पीवाईक्यू पर फोकस किया है. साथ ही जो टीचर ने उन्होंने पढ़ाई में पैटर्न फॉलो करने के लिए उस पर ध्यान दिया, जिससे उन्हें यह सफलता हासिल हुई. 

लक्ष्य एकदम साफ: बनना है IAS ऑफिसर

शिवप्रिया की यह सफलता केवल अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके बड़े सपनों की पहली सीढ़ी है. भविष्य की योजनाओं के बारे में पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह IAS बनना चाहती हैं. वह देश की व्यवस्था का हिस्सा बनकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहती हैं. उनकी आंखों में वह चमक साफ देखी जा सकती है जो एक बड़े लक्ष्य को पाने के लिए जरूरी है.

Advertisement

कैसा रहा 12वीं का रिपोर्ट कार्ड?

इस साल कुल पास प्रतिशत 99.13% रहा. यहां लड़कियों ने 99.48% के साथ बाजी मारी, जबकि लड़कों का प्रतिशत 98.81% रहा. इन आंकड़ों से साफ है कि लड़कों और लड़कियों के बीच का अंतर कम हो रहा है, जो समाज में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता का संकेत है.

Featured Video Of The Day
10वीं में चूके 2 नंबर, 12वीं में बना प्रदेश टॉपर, Chhattisgarh Board में जिज्ञासु वर्मा ने रचा इतिहास