ICAI CA Final Result 2026 out : सीए का रिजल्ट हुआ जारी, डायरेक्ट लिंक से करें तुरंत चेक

ICAI CA Final Result 2026 जारी. जनवरी में हुई सीए फाइनल परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक और आसान तरीका यहां जानें. मेरिट लिस्ट भी हुई आउट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रिजल्ट के साथ-साथ ICAI ने मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है.

ICAI CA Final Result 2026 out : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल जनवरी 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है.अब आप  ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. अक्सर रिजल्ट आने के समय वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है, इसलिए आप नीचे दी गई दो मुख्य वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

icai.org

icai.nic.in

ICAI CA Final Result 2026 out : मार्कशीट के साथ मेरिट लिस्ट भी जारी

रिजल्ट के साथ-साथ ICAI ने मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है. इस लिस्ट में उन टॉपर्स के नाम शामिल हैं जिन्होंने इस कठिन परीक्षा में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं. अपनी मेरिट रैंक चेक करने के लिए आपको अपना 6 अंकों का रोल नंबर डालना होगा.

ICAI CA Final Result 2026 out : कैसे चेक करें अपना रिजल्ट? 

  1. सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं.
  2. होमपेज पर आपको 'CA Final Result – January 2026' का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
  3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहाँ अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर भरें.
  4. जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
  5. इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.
     
Featured Video Of The Day
IND VS WI T20 WC: भारत को मिला Semifinals का टिकट, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से दी मात | BREAKING NEWS