ICAI CA 2026 Results Out: सीए इंटर और फाउंडेशन रिजल्ट जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक

जो स्टूडेंट्स अपने स्कोरकार्ड से संतुष्ट नहीं हैं, वे वेरिफिकेशन के लिए अपील कर सकते हैं. जो कि ICAI ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर की जा सकती है. स्टूडेंट्स किसी भी कैलकुलेशन की गलती या गलत जोड़ के मामले में अपनी आंसर शीट को दोबारा चेक करने के लिए कह सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आईसीएआई ने इंटर और फाउंडेशन के नतीजे जारी कर दिए हैं.

ICAI CA Jan 2026 Result Out: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA इंटरमीडिएट और CA फाउंडेशन एग्जाम के नतीजे जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने  ये परीक्षा दी थी. वो ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट - icai.org और icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. CA रिजल्ट 2026 के साथ, इंस्टीट्यूट ने ऑल-इंडिया मेरिट लिस्ट और सेशन का ओवरऑल पास परसेंटेज भी जारी कर दिया है. ICAI CA टॉपर्स 2026 के नाम भी ऑफिशियल पोर्टल पर रिजल्ट के साथ घोषित किए गए हैं. बता दें कि ICAI CA फाउंडेशन जनवरी 2026 परीक्षा 18, 20, 22 और 24 जनवरी को आयोजित हुई थी. 

CA फाउंडेशन एग्जाम के रिजल्ट घोषित

  1. ICAI ने जनवरी 2026 CA फाउंडेशन एग्जाम के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं.
  2. एग्जाम में शामिल हुए 109,694 कैंडिडेट्स में से 21,099 पास हुए हैं. 
  3. कुल पास परसेंटेज 19.23% रहा है.
  4. यह एग्जाम भारत में 566 सेंटर्स पर हुआ था.

रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

icai.nic.in पर नतीजे जारी किए हैं. स्टूडेंट्स अपने मार्क्स और क्वालिफिकेशन स्टेटस देखने के लिए अपने क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन कर सकते हैं. कैंडिडेट्स को अपना स्कोरकार्ड चेक करने के लिए अपना छह अंकों का रोल नंबर डालना होगा.

ICAI ने जनवरी 2026 के लिए CA इंटरमीडिएट के नतीजे भी घोषित किए हैं. परीक्षा तीन कैटेगरी में हुई थी ग्रुप I, ग्रुप II, और दोनों ग्रुप. ग्रुप II में सबसे ज़्यादा पास रेट 15.54% रहा है, जबकि दोनों ग्रुप के लिए एक साथ बैठने वाले कैंडिडेट का पास रेट सबसे कम 9.39% रहा है.

जो स्टूडेंट्स अपने स्कोरकार्ड से संतुष्ट नहीं हैं, वे वेरिफिकेशन के लिए अपील कर सकते हैं. जो कि  ICAI ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर की जा सकती है. स्टूडेंट्स किसी भी कैलकुलेशन की गलती या गलत जोड़ के मामले में अपनी आंसर शीट को दोबारा चेक करने के लिए कह सकते हैं.

बता दें कि ICAI का चार्टर्ड अकाउंटेंसी प्रोग्राम कई स्टेज में होता है. CA फाउंडेशन एग्जाम, कोर्स शुरू करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एंट्री-लेवल स्टेज होती हैं. यह लेवल पास करने के बाद, स्टूडेंट्स CA इंटरमीडिएट स्टेज का एग्जाम देते हैं. जो प्रोग्राम का दूसरा एकेडमिक स्टेज है.

स्टेज 1: CA फाउंडेशन

यह क्लास 12 के बाद स्टूडेंट्स के लिए एंट्री-लेवल एग्जाम होता है. जो कि साल में तीन बार (जनवरी, मई/जून, सितंबर) आयोजित किया जाता है.

स्टेज 2: CA इंटरमीडिएट

CA फाउंडेशन एग्जाम पास करने के बाद अगली स्टेज CA इंटरमीडिएट है. ये एग्जाम भी साल में तीन बार होता है.

स्टेज 2:  प्रैक्टिकल ट्रेनिंग

CA फाउंडेशन एग्जाम  के बाद अगला चरण प्रैक्टिकल ट्रेनिंग होता है.

स्टेज 4: CA फाइनल

CA बनने के लिए ये एग्जाम पास करना होता है. ये एग्जाम भी साल में तीन बार (जनवरी, मई और सितंबर) में आयोजित किया जाता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Nishant Kumar Joins JDU: Nitish Kumar के बेटे निशांत कुमार हुए पार्टी में शामिल | Breaking News