AIR-1 हासिल करने के बाद कौन सा कैडर चुनते हैं UPSC टॉपर, देख लीजिए पिछले सालों का ट्रेंड

यूपीएससी में टॉप करना किसी सपने से कम नहीं होता है. ज्यादातर टॉपर अपने होम स्टेट को प्रायरिटी देते हैं. पोस्ट अलॉटमेंट मेन्स और इंटरव्यू के नंबर और DAF में दी गई प्रेफरेंस के आधार पर होता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शक्ति दुबे ने AIR-1 हासिल करने के बाद IAS सर्विस चुनी थी.

UPSC Topper Preference Cadre: यूपीएससी 2025 का रिजल्ट आ चुका है. इस बार राजस्थान के रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 लाकर टॉप किया है. कुल 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज में सेलेक्ट हुए हैं. इनमें 180 IAS, 150 IPS और 55 IFS कैडर के हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम में टॉप रैंक पाने के बाद कैंडिडेड्स किस सर्विस को चुनते हैं. आइए पिछले सालों के ट्रेंड्स से जानते हैं.

UPSC में कैडर कैसे तय होते हैं

UPSC में मेन्स का रिजल्ट आने के बाद टॉपर को DAF (Detailed Application Form) भरना होता है. इसमें आपकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, हॉबी, बैकग्राउंड और पर्सनल जानकारी दी जाती है. इसी फॉर्म के आधार पर आपका पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू लिया जाता है. इंटरव्यू के नंबर और मेन्स के मार्क्स को मिलाकर फाइनल रैंक तय होती है. मतलब DAF और इंटरव्यू ही यह तय करते हैं कि आपकी पसंदीदा पोस्ट और कैडर आपको मिलेगी या नहीं.

रैंक और पोस्ट कैसे चुने जाते हैं

UPSC में पोस्ट का सेलेक्शन आपकी मेरिट, वैकेंसी और प्रायरिटी पर बेस्ड होता है. सबसे पहले मेन्स और इंटरव्यू के नंबर मिलाकर आपकी कुल मेरिट तय होती है. इसके बाद DAF में दी गई प्राथमिकताओं और वैकेंसी के आधार पर पोस्ट अलॉट की जाती है. वैकेंसी अलग-अलग कैटेगरी जैसे जनरल, SC, ST, OBC और EWS के हिसाब से भी तय होती है. इसका मतलब यह है कि टॉप रैंकर्स में से हर किसी को IAS नहीं मिल सकती. अगर किसी ने अपनी पहली पसंद IPS या IRS दी है, तो उन्हें वही पोस्ट मिल सकती है. ऐसे में मेरिट और प्रायरिटी दोनों का रोल बहुत अहम हो जाता है.

AIR-1 टॉपर की पसंद का ट्रेंड

UPSC में ऑल इंडिया रैंक 1 लाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि होती है. टॉप रैंक पाने वाले उम्मीदवारों के फैसले हमेशा चर्चा में रहते हैं, खासकर ये कि उन्होंने कौन सी सर्विस चुनी और किस राज्य का कैडर लिया. पिछले कुछ सालों का ट्रेंड बताता है कि ज्यादातर टॉपर IAS सर्विस को ही प्राथमिकता देते हैं, क्योंकि ये सबसे प्रभावशाली और जिम्मेदारी वाली पोस्ट मानी जाती है. आइए आसान भाषा में जानते हैं कि हाल के सालों के टॉपर्स ने क्या चुना.

2024- शक्ति दुबे

शक्ति दुबे ने AIR-1 हासिल करने के बाद IAS सर्विस चुनी. उन्होंने अपना होम स्टेट उत्तर प्रदेश कैडर ही लिया, यानी अपने राज्य में प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालने का फैसला किया.

2023-आदित्य श्रीवास्तव

आदित्य श्रीवास्तव ने भी टॉप करने के बाद IAS को चुना. उन्हें भी उनका होम स्टेट उत्तर प्रदेश कैडर मिला, जिससे वो अपने ही प्रदेश में सेवा दे सकें.

Advertisement

2022- इशिका किशोर

इशिका किशोर ने AIR-1 आने के बाद IAS सर्विस को प्राथमिकता दी. उन्हें AGMUT कैडर मिला, जिसमें अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश शामिल होते हैं.

2021- श्रुति शर्मा

श्रुति शर्मा ने टॉप रैंक के साथ IAS सर्विस चुनी. उनका कैडर उत्तर प्रदेश रहा, जो उनका होम स्टेट भी है.

Advertisement

2020- शुभम कुमार

शुभम कुमार ने AIR-1 हासिल करने के बाद IAS को चुना. उन्हें बिहार कैडर मिला जो उनका होम कैडर है.

कनिष्क कटारिया: 2019 के टॉपर कनिष्क कटारिया ने गृह कैडर राजस्थान को चुना.

अनुदीप दुशेट्टी : 2018 के AIR-1 अनुदीप दुशेट्टी ने होम स्टेट तेलंगाना कैडर को चुना.

Featured Video Of The Day
Maharashtra News: महाराष्ट्र में महिलाओं की सेहत के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण मिशन | PM Modi